Latest Updates
-
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
Valentine Day: पहली डेट को खास बनाने के लिए फॉलो करें स्पेशल डेटिंग टिप्स, ताउम्र याद रहेगा ये रोमांटिक लम्हा
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स कई दिन पहले ही तैयारी शुरू कर देते हैं। आजकल के सोशल मीडिया के समय में बहुत से लोग ऑनलाइन डेटिंग करते हैं। ऐसे में बहुत से कपल पहली बार वैलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे से मिलते है। पहली बार किसी से डेट पर मिलने में थोड़ी हिचक होती है। अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे किसी से पहली बार मिल रहे हैं, तो ये टिप्स आपके लिए काफी मददगार है। इन टिप्स की मदद से आप अपनी पहली डेट को शानदार बना सकते हैं।

गिफ्ट जरूर करें कैरी
वैलेंटाइन डे पर आप किसी से पहली बार मिल रहे है तो आप अपने साथ कोई ना कोई गिफ्ट जरूर लें। जरूरी नहीं आप महंगा गिफ्ट ही लें वैलेंटाइन डे पर आप लाल गुलाब का गुलदस्ता ले जा सकते हैं। फूल किसी भी इंसान को बेहद पसंद होते है।

आउटफिट
जब हम पहली बार किसी से मिल रहे होते है तो अपना ड्रेसिंग स्टाइल खास होना चाहिए। इंसान की पर्सनालिटी उनके कपड़े से भी झलकती है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर लड़कियां रेड कलर का आउटफिट पहन सकती हैं। रेड कलर आउटफिट महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप रेड कलर का आउटफिट नहीं पहनन चाहती है तो आप ब्लैक कलर का आउटफिट भी कैरी कर सकती हैं। वहीं लड़के वैलेंटाइन के दिन जींस व्हाइट टीशर्ट और जैकेट कैरी कर सकते हैं।

हैवी मेकअप ना करें
महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए मेकअप करना पसंद करती है। लेकिन पहली डेट के दौरान आप जितना हो सकें लाइट मेकअप करें। लाइट मेकअप में आप नेचुरल नजर आएंगी। वहीं हैवी मेकअप करने से आपका लुक हैवी और बड़ा बड़ा लग सकता है। वैलेंटाइन डे पर पहली के डेट के लिए जितना हो सके लाइट मेकअप करें।

पार्टनर की पसंद का आर्डर करें
पहली बार डेट पर आप अपनी पार्टनर की पसंद का खाना आर्डर करें। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को खाना आर्डर करने का मौका दें। आर्डर आने से पहले आप उनकी पसंद ना पसंद पर बात कर सकते हैं।

परफ्यूम का इस्तेमाल करें
वैलेंटाइन डे 14 फरवरी के दिन सेलिब्रेट किया जाता है। 14 फरवरी के दिन मौसम न ज्यादा गर्म न ज्यादा ठंडा होता है। ऐसे में आप पहली डेट के दौरान परफ्यूम का इस्तेमाल जरुर करें। ध्यान रहें कि वेल ग्रूम्ड लड़के सबको पसंद आते है वहीं वेल ड्रेस्ड वुमन सभी लड़कों को पसंद आती हैं।

कॉम्पिलमेंट
पहली डेट पर आप अपने पार्टनर को कॉम्पिलमेंट जरूर दें। लड़के अक्सर लड़कियों की तारीफ करते है। वहीं अगर कोई लड़की किसी लड़के की तारीफ करती हैं तो लड़को को बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को कॉम्पिलमेंट जरूर दें।

पहली डेट पर एल्कोहल सर्व न करें
पहली डेट हमेशा कंफर्टेबल जगह पर करनी चाहिए। पहली डेट के दौरान ऐसी जगह का चयन नहीं करना चाहिए जिससे आपका इंप्रेशन खराब हो। पहली मुलाकात में आप अपने पार्टनर को एल्कोहल का ऑफर ना करें इससे आपकी इमेज खराब हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
