Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
पैरों के लिए हाई हील ही नहीं बल्कि प्लैट फुटवियर भी होते है नुकसानदायक, जानिए कैसे
स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए महिलाएं हील पहनना पसंद करती है, लेकिन हील पहनना इतना आसान नहीं होता है। हील पहनने से सेहत को काफी नुकसान होता है। लंबे समय तक हील पहनने से पैरों में दर्द होता है। स्टाइल के साथ साथ कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए।

क्या आप जानते हैं ना केवल हाई हील बल्कि इन फुटवियर कैरी करने से बॉडी को नुकसान हो सकता है। इन फुटवियरो को लंबे समय तक कैरी करने से कई तरह की परेशानी खड़ी हो सकती है। चलिए जानते हैं इन फुटवियर के बारे में जिसे लंबे समय तक कैरी करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

फ्लैट फुटवियर
महिलाएं कंफर्टेबल लुक के लिए फ्लैट फुटवियर पहनना पसंद करती है। क्या आप जानते है कई बार फ्लैट फुटवियर पैरों को नुकसान पहुंचा सकते है। बिना आर्च और सपोर्ट वाले फुटवियरल पहनने से पीठ और घुटनों में दर्द हो सकता है।

लंबे समय तक हल्के रनिंग शूज को पहनना
रनिंग शूज को बेहद कंफर्टेबल माना जाता है लेकिन कई बार रनिंग शूज पैरों के लिए खतरनाक साबित हो सकते है। सॉफ्ट और हल्के रनिंग शूज लंबे समय तक पहनने से पैरो में दर्द हो सकता है। रनिंग शूज को केवल रनिंग के दौरान ही पहनना चाहिए।

कोल्हापुरी चप्पल
महिलाएं अक्सर ट्रेडिशनल लुक के लिए साथ कोल्हापुरी फुटवियर पहनती है। कोल्हापुरी फुटवियर देखने में बेहद स्टाइलिश लगती है लेकिन लंबे समय तक कोल्हापुरी चप्पल पहनने से पैरों में काफी दर्द होता है। कोल्हापुरी चप्पल को रोजाना इस्तेमाल में नहीं किया जा सकता है।

प्लेटफॉर्म फुटवियर
प्लेटफॉर्म फुटवियर स्टाइल के लिए कैरी करना अच्छा है लेकिन सेहत के लिए इतना सही नही है। प्लेटफार्म फुटवियर पहनने से पैरों को काफी नुकसान हो सकता है। लंबे समय तक प्लेटफॉर्म फुटवियर पहनने से एड़ियों में दर्द होने लगता है।

टाइट फिटिंग फुटवियर
लंबे समय तक टाइट फिटिंग फुटवियर पहनने से भी पैरों को काफी नुकसान होता है। टाइट फुटवियर पहनने से पैरों की उंगलियों पर काफी दबाव होता है जिससे पैरों की नसों में दर्द हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
