Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लंबी जैकेट से लेकर पूरी बाजू की चोली, ठंड में ट्राई करें ये फैशन

सर्दी का मौसम शुरू होते ही फेस्टिव सीजन के साथ वेडिंग सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में सबके मन में अपने आउटफिट्स को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। क्या पहनें? कैसा लुक रखें? ठंड से बचने के साथ फैशनिएबल से बचने का तरीका भी ढुढना होता है। गर्मी के मौसम में पहने हुए कपड़े सर्दी में पहनने में आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है। लेकिन आप अपनी इस समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। ठंड से बचने के साथ आप अपने फैशन का पूरा मजा लें सकते हैं। बस इन टिप्स को फॉलो करें।
विंटर वेडिंग में इस तरह करें साड़ी स्टाइल
साड़ी एक ऐसी ट्रेडिशनल आउटफिट है, जिसे पहनने के बाद हर महिला खूबसूरत दिख सकती हैं। ऐसे में अगर आप वेडिंग के लिए साड़ी पहनने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लेकिन ठंड के मौसम में आप इसे अलग तरह से स्टाइल कर सकते हैं। आप साड़ी के साथ एक लंबी जैकेट या केप जैकेट कैरी कर सकती हैं। ये आपको ठंड लगने से बचाएगा। आप कोशिश करें कि अपनी साड़ी से मेल खाते हुए या कंट्रास्ट में जैकेट को चुनें।
वेडिंग के लिए सिंपल कपड़ों की जगह कढ़ाई, या यूनिक डिजाइन के कपड़े चुनें। लेकिन इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके जैकेट का डिजाइन साड़ी के साथ अच्छी तरह से मेल खाता हो। लेकिन अगर आपके पास मार्केट जाकर शॉपिंग करने का समय नहीं है, तो आप कोई स्वेटर भी इसके साथ पेयर कर सकती हैं।
स्टाइलिंग कुर्ते के साथ वेस्टर्न लुक
अगर आप शादी के लिए एक कुर्ता पहनने की सोच रही हैं, तो आप इसे मीडियम लंबाई के कोट या लंबे स्वेटर के साथ पेयर कर सकती हैं। इस लुक के साथ बेहतरीन लुक पाने के लिए आप पलाजो या स्कर्ट पहनें और इस बात का ध्यान रखें कि कुर्ते की लंबाई अच्छी हो। हालांकि, अगर आप अनारकली सूट पहनने की सोच रही हैं तो एक लंबा स्वेटर या कोट पहनने की जगह, आप एक शॉल या स्कार्फ के साथ इसे स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप लहंगा चुन्नी पहनने जा रहे हैं तो उसके साथ लंबी बाजू का ब्लाउज पहनें। ये ना सिर्फ आपको ठंड से बचाएगा। बल्कि एक अलग लुक देने में भी मदद करेगा।
विंटर सीजन के लिए फैशन टिप्स
- सर्दी में ऐसी सैंडल पहनें, जिसमें आपका पैर पूरी तरह छिपा हो। क्योकि खुले पैर की सैंडल आपके पैर को ठंडा कर देता है। आप पैरों को ढकने के लिए स्किन कलर के मोजे भी पहन सकते हैं।
- विंटर सीजन में वेलवेट फैब्रिकको अपने आउटफिट के लिए चुनें। यह आपको एक रॉयल्टी लुक देता है। अगर आप चाहे तो वेलवेट से बनी साड़ी, शॉल, दुपट्टा या सलवार सूट पहनें।
- जब आपके वेस्टर्न वेडिंग आउटफिट्स की लेयरिंग की बात हो तो लॉन्ग ब्लेज़र और कोट चुनें। ये आपको सबके बीच अलग दिखाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
