Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्टाइलिश और मॉर्डन लुक के लिए आप टॉप के साथ इस तरह कैरी कर साड़ी, मिलेगा फ्यूजन लुक
साड़ी पहनना हर महिला का पसंद को होता है। साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो कभी फैशनआउट नहीं होता है। साड़ी हमेशा फैशन में बना रहता है। आजकल साड़ी को वेस्टर्न अंदाज में कैरी किया जाता है। साड़ी को पैंट और टॉप के साथ कैरी कर साड़ी फैशन में नया ट्विस्ट दिया है। अगर आप भी साड़ी को वेस्टर्न अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो फॉलो करें ये टिप्स।

टॉप के साथ साड़ी
आजकल साड़ी को कैरी करने का ट्रेंड में काफी बदलाव आ चुका है। टीवी एक्ट्रेस और यंग लड़किया साड़ी को टॉप के साथ कैरी करती है। यामी गौतम के इस लुक की बात करें तो यामी गौतम ने टॉप के साथ व्हाइट साड़ी कैरी की है। आप भी यामी गौतम की तरह व्हाइट टॉप या फिर किसी भी टॉप के साथ साड़ी को कैरी कर सकती हैं। आप इस वेस्टर्न साड़ी लुक मॉर्डन और एलिगेंट नजर आएंगी।

टर्टल नेक टॉप के साथ स्टाइल करें साड़ी
आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं साड़ी के साथ ब्लाउज की जगह टॉप कैरी करना पसंद करती है। अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो आप टर्टल नेक टॉप को कैरी कर सकती हैं। प्लेन टर्टल टॉप के साथ आप मल्टीकलर साड़ी कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ आप फुल स्लीव या फिर हाफ स्लीव टॉप कैरी कर सकती हैं।

डेनिम टॉप या फिर डेनिम जैकेट
साड़ी में वेस्टर्न और स्टाइलिश लुक के लिए आप डेनिम टॉप या फिर डेनिम जैकेट को कैरी कर सकते हैं। कूल लुक के लिए आप तापसी पन्नू के इस साड़ी लुक को कैरी कर सकते है। तापसी ने डेनिम जैकेट के साथ साड़ी कैरी की है। तापसी इस साड़ी में बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं।

क्रॉप टॉप और साड़ी
आजकल क्रॉप टॉप काफी ट्रेंड में बना हुआ है। ऐसे में आप साड़ी के साथ क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ आप अपना मनपसंद क्रॉप टॉप पहन सकती है। आजकल मार्केट में कई डिफरेंट और स्टाइलिश क्रॉप टॉप मिलते है जिसे आप आसानी से साड़ी के साथ कैरी कर सकती है। पफ स्लीव क्रॉप टॉप के साथ साड़ी में आप बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आएंगी।

ऑफ शोल्डर टॉप के साथ साड़ी
पार्टी लुक के लिए आप ऑफ शोल्डर टॉप को कैरी कर सकती हैं। ऑफ शोल्डर टॉप और साड़ी पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। सोनम कपूर अक्सर अपने साड़ी लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती है। सोनम कपूर ने ऑफ शोल्डर टॉप के साथ साड़ी को बेहद कॉन्फीडेंट के साथ कैरी किया है।



Click it and Unblock the Notifications
