Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए इस्तेमाल करें ये टिप्स
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। सोलह श्रृंगार में महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती हैं।

बार हल्का रह जाता है जिससे मेहंदी के डिजाइन की खूबसूरती कम हो जाती हैं। अगर आपके हाथों पर भी मेहंदी का रंग चढ़ता नहीं है तो आप करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप इन टिप्स का यूज कर सकती हैं।

करवा चौथ पर मेहंदी को डार्क करने का तरीका
मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन को डार्क करने के लिए आप मेहंदी को अपने हाथों पर देर तक रहने दें। मेहंदी लगाने में जितनी मेहनत लगती हैं, उतना ही मेहंदी को अपने हाथों में रखने के लिए टाइम लगता हैं। मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। अपने हाथों पर पसंदीदा डिजाइन लगाएं। मेहंदी को हाथों पर 7 से 8 घंटे तक लगा रहने दें। मेहंदी को पानी ने ना धोकर हथेलियों को रगड़कर मेहंदी उतारनी चाहिए। क्योंकि पानी लगने से मेहंदी का रंग नहीं चढ़ पाता है।

नींबू और चीनी का रस
मेहंदी को काला रंग करने के लिए नींबू और चीनी का रस बहुत ही अच्छा माना जाता है। नींबू और चीनी का रस बनाने के लिए सबसे पहले चीनी में पानी डालकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण में नींबू का रस मिला लें। मेहंदी सूखने के बाद नींबू और चीनी के रस को मेहंदी पर लगाएं। नींबू का रस मेहंदी का रंग गहरा करने में काम आता है।

बाम लगाएं
हड्डियों में दर्द के समय लोग बाम लगाते हैं। बाम का यूज कर आप अपनी मेहंदी का रंग भी गहरा कर सकती हैं। करवा चौथ पर मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप मेहंदी हटाने के बाद विक्स या फिर कोई भी बाम लगा सकती हैं। अगर आपके हाथों में मेहंदी नहीं रचती है तो आप अपने हाथों पर विक्स लगा सकती हैं।

लौंग का धुआ लें
करवा चौथ पर काली मेहंदी के लिए आप लौंग का धुआ लें सकती हैं। सबसे पहले अपनी मेहंदी पर नींबू और चीनी का रस लगाएं। लौंग का धुआ लेने के लिए सबसे पहले तवे पर कुछ लौंग गर्म करें, और धुएं से हाथों पर भाप दें। लेकिन ध्यान से आपके हाथ ना जले। हाथ को तब तक भाप के ऊपर रखें जब तक नींबू और चीनी का रस सूख ना जाएं। मेहंदी सूखने के बाद मेहंदी को निकाल दें।

मेहंदी लगाने के बाद क्या ना करें
मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथों को कभी भी साबुन या साबुन के पानी से नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंगा फीका पड़ सकता है।
नींबू और चीनी का रस जरुरत से ज्यादा नहीं करें इससे आपकी मेहंदी का रंग ज्यादा नहीं चढ़ पाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
