Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लोहड़ी के दिन खूबसूरत ट्रेडिशनल पंजाबी लुक के लिए फॉलो करें ये टिप्स
लोहड़ी का त्योहार उत्तर भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पंजाब में लोहड़ी के त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिलती है। पंजाब के अलावा लोहड़ी का त्योहार हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में मनाया जाता है।

लोहड़ी के दिन महिलाएं खासकर लड़कियां खूबसूरत लुक के लिए नए लुक को अजमाती हैं। लोहड़ी वाले दिन लड़कियां ट्रेडिशनल पंजाबी लुक कैरी कर सकती हैं। अगर आप भी लोहड़ी के दिन पंजाबी लुक को कैरी करना चाहती है तो इन टिप्स को करें फॉलो।

ब्राइट कलर्स
लोहड़ी के दिन लाइट कलर के कपड़े पहनने के बदले ब्राइट कलर जैसे मैरुन, रेड, ऑरेंज और ग्रीन जैसे कलर ट्राई कर सकते हैं। परफेक्ट पंजाबी लुक के लिए आप पटियाला सूट पहन सकती हैं। पटियाला सूट से आपको ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। पटियाला सूट के साथ लंबा कुर्ता कैरी ना करें।

फुलकारी दुपट्टा
लोहड़ी के दिन अगर आप हैवी पटियाला सूट पहनने का सोच रही तो आप इसके साथ फुलकारी दुपट्टा जरुर कैरी करें। आप किसी भी कलर की प्लेन पटियाला सूट के साथ इंब्रायड्री वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

परिन्दी
लोहड़ी के दिन पटियाला सूट के साथ परिन्दी जरुर लगाएं। परांदा लगाने से आपको ट्रेडिशनल पंजाबी लुक मिलेगा। पंजाबी महिलाएं हेयर एक्सेसरी के रुप में परांदा का इस्तेमाल करती है। इसका इस्तेमाल चोटी को लंबी करने के लिए किया जाता है।

जूतियां
लोहड़ी पर ट्रेडिशनल पंजाबी लुक के लिए पटियाला सूट के साथ जूतियां जरुर कैरी करें। जूतियां पटियाला सूट और परांदा कैरी कर आपको परफेक्ट पंजाबी लुक मिलेगा।

ज्वेलरी
परफेक्ट पंजाबी लुकके लिए आप सूट के साथ झुमका कैरी कर सकती हैं। झुमका के साथ वह मांग टिका भी कैरी कर सकती हैं। बड़े मांग टिका में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी



Click it and Unblock the Notifications
