Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
कैसे चुनें फेस शेप के मुताबिक बेस्ट माथा पट्टी, देखें लेटेस्ट डिजाइन
वेडिंग सीजन चल रहा है। लड़कियां अपनी शादी में लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी पहनती हैं। ज्वैलरी में सबसे खास मांग टीका और माथा पट्टी होता है। वहीं इन दिनों माथा पट्टी काफी ट्रेंड में चल रहा हैं।

माथा पट्टी में खूबसूरत लुक के लिए फेस शेप और पर्सनैलिटी के हिसाब से लेना चाहिए। चलिए जानते हैं आपके चेहरे पर किस तरह की माथा पट्टी सूट करेगा।

गोल चेहरे पर माथा पट्टी
गोल चेहरे वाली लड़किया खूबसूरत लुक के लिए हैवी माथा पट्टी का चयन ना करें। क्योंकि माथा पट्टी से चेहरा गोल लगता है। गोल चेहरे पर माथा पट्टी लगाने से चेहरा और गोल लगता है। गोल चेहरे वाले लाइट माथा पट्टी लगा सकती हैं। गोल चेहरे वाली महिलाएं डेलीकेट माथा पट्टी लगाएं।

छोटा चेहरा
अगर आपका चेहरा छोटा है लेकिन आपका माथा बड़ा है तो आप हैवी माथा पट्टी कैरी करें। हैवी माथा पट्टी में छोटे चेहरे वाली लड़किया बहुत ही सुंदर लगेंगी।

ओवल फेस शेप
आपका माथा और चिन दोनों चौड़े है। इसका मतलब आपका चेहरा अंडाकार शेप का है। ओवल शेप सबसे अच्छा फेस शेप होता है। ओवल शेप की महिलाएं किसी भी तरह का मांग टीका कैरी कर सकती हैं। ओवल शेप वाली लड़कियां माथा पट्टी का हैवी से लेकर लाइट डिजाइन कैरी कर सकती हैं।

लॉन्ग फेस शेप
अगर आपका फेस लॉन्ग है तो आप चंकी माथा पट्टी का इस्तेमाल कैरी कर सकती हैं। माथा पट्टी आपके चेहरे को चौड़ा दिखाने में मदद कर सकते हैं। हैवी माथा पट्टी मांग टीका आपको डीसेंट लुक देगा।

चौकोर चेहरा
आपका माथा और जबड़ा एक समान है तो आपका चेहरा चौकोर आकार है। चौकोर चेहरे वाली महिलाएं मांग टीका और माथा पट्टी कैरी कर सकती हैं। चौकोर चेहरे वाली दुल्हन झूमर डिजाइन वाले माथा पट्टी को कैरी कर सकती हैं।

हार्ट शेप फेस
आपका चेहरा दिल के आकार का यानी दीपिका पादुकोण जैसा है तो आप लाइट माथा पट्टी कैरी कर सकती हैं। आप अपने चेहरे पर पर्ल और स्टोन से बना मांग टिका या माथा पट्टी कैरी कर सकती हैं। माथा पाट्टी में आप बोरला डिजाइन भी कैरी सकती हैं।

डायमंड फेस शेप
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का चेहरा डायमंड शेप का है। डायमंड फेस शेप की लड़कियों पर सिंगल लेयर माथा पट्टी सूट करेगा। आप छोटे डायमंड शेप का मांग टीका कैरी करें इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
