Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
प्लस साइज दुल्हनें ब्राइडल लहंगा सेलेक्ट करते समय इन बातों का रखें ध्यान, दिखेंगी स्लिम
शादी के दिन हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। शादी के खूबसूरत लुक के लिए लड़कियां लहंगा पहनती है। वहीं प्लस साइज की महिलाओं को लहंगा खरीदते समय काफी परेशानी आती है। प्लस साइज की महिलाएं ऐसे लहंगे की तलाश में होती है जो उनकी खूबसूरती को हाइलाइट करें।

कई बार प्लस साइड महिलाएं लहंगा लेते समय कुछ गलतियां कर देती है जिससे वह काफी मोटी लगती है। चलिए जानते हैं प्लस साइज दुल्हन को लहंगा लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कलर
आउटफिट का कलर बहुत ही जरुरी होता है। कई बार हम कुछ कलर में बहुत खूबसूरत लगते हैं वहीं कुछ कलर में हम इतने अच्छे नहीं लगते है। प्लस साइज महिलाओं को शादी के लिए डार्क कलर का लहंगा कैरी करना चाहिए। डार्क कलर में हम स्लिम नजर आते हैं।

ब्लाउज की नेकलाइन
मॉडर्न लुक की वजह से कई बार महिलाएं ऑफ शोल्डर और हॉल्टर नेक स्लीव पहनती है लेकिन प्लस साइज की महिलाओं को इस तरह की नेकलाइन से बचना चाहिए। ब्लाउज की नेकलाइन डीप शेप, स्कवायर, वी शेप रखवाना चाहिए। लहंगा के साथ ट्रेडिशनल चोली कैरी करना चाहिए। प्लस साइज की महिला को ध्यान देना चाहिए की लहंगे और ब्लाउज में ज्यादा गैप ना हो और बैक ज्यादा शो ना हो।

फिश शेप लहंगे से रखें दूरी
प्लस साइज की महिलाओं को ट्रेंड की जगह अपनी बॉडी शेप के अनुसार लहंगा लेना चाहिए। प्लस साइज की महिलाओं को फिश शेप का लहंगा नहीं लेना चाहिए। क्योंकि फिश शेप के लहंगे में हिप्स हैवी नजर आते है। वहीं ब्लाउज की स्लीव कोहनी तक सिलवानी चाहिए।

लहंगा की लंबाई
प्लस साइज की महिलाओं का ब्राइडल लहंगा लेंथ में थोड़ा लंबा होना चाहिए। ब्राइडल लहंगे का नाप आप हील पहनकर दें। ध्यान रहे कि आपकी हील लहंगे में नजर ना आए।



Click it and Unblock the Notifications
