Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉयफ्रेंड के वार्डरोब की इन एसेसरीज की मदद से अपने लुक को बनाएं स्टनिंग
आज के समय में लड़कियां स्टाइलिश दिखने के लिए सिर्फ अपने आउटफिट पर ही फोकस नहीं करतीं, बल्कि अपनी एसेसरीज पर भी उतना ही ध्यान देती हैं। वैसे तो खुद को स्टाइल करने के लिए आपको मार्केट में कई तरह की एसेसरीज मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप बिना एक भी पैसा खर्च किए अपने एसेसरीज वार्डरोब को डबल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपने बॉयफ्रेंड के एसेसरीज वार्डरोब से कुछ अच्छे पीस चुन सकती हैं। इतना ही न हीं, आपके बॉयफ्रेंड की यह एसेसरीज आपको एक चिक लुक भी देगी। वैसे तो आपने अपने बायफ्रेंड के वार्डरोब से शर्ट से लेकर जींस तक कई आउटफिट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया होगा। लेकिन अब वक्त है उनकी एसेसरीज से अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने का। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने बॉयफ्रेंड की किन एसेसरीज से अपने लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग बना सकती हैं-

पहनें ओवरसाइज्ड घड़ियां
जब एसेसरीज की बात होती है तो लड़कियां अपने हाथों पर विशेष ध्यान देती हैं। वैसे तो आपने अपनी कलाईयों को एसेसराइज करने के लिए ब्रेसलेट से लेकर बैंगल्स को कई बार कैरी किया होगा। लेकिन अब आप अपने बॉयफ्रेंड की ओवरसाइजड घड़ी को अपनी कलाई पर पहनें। शर्ट विद जैकेट लुक के साथ आपके बॉयफ्रेंड की घड़ी यकीनन बेहद स्टाइलिश लगेगी।

उसकी बेल्ट
पुरुषों की बेल्ट बल्कियर होती है, और इसलिए यह लड़कियों को एक चिक लुक देने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। बस आप एक बॉयफ्रेंड जींस और टी-शर्ट पहनें और फिर अपने लुक को फिनिश लुक देने के लिए एक वाइड बेल्ट की लेयरिंग करें। यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ

उसकी कफ लिंक्स
अपने स्टाइल को एक पावर लुक देने के लिए आप अपने फॉर्मल लुक के साथ कफ लिंक्स को एक पेयर करें। अपने फॉर्मल पैंट-सूट के साथ या फिर फॉर्मल शर्ट और स्कर्ट के कॉम्बो के साथ स्टेटमेंट कफ लिंक को पेयर करके अपने लेडी बॉस के अवतार को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

पहनें उसके ओवरसाइज्ड सनग्लॉसेस
लड़कियों पर बिग साइज के सनग्लासेस एक फन और चिक लुक देते हैं। आप अपने हॉलिडे लुक में केजुअल आउटफिट के साथ पेयर करें और फिर देखें आपके लुक में कैसा स्टाइलिश चेंज आता है।

उसकी फिंगर रिंग
आपने अपने बॉयफ्रेंड चिक सिल्वर रिंग्स में कई बार देखा होगा तो अब आप उसे भी अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं। यकीनन उसकी रिंग्स आपकी फिंगर्स में बड़ी होंगी, लेकिन आप उसे अपने अंगूठे में तो पहन ही सकती हैं। इससे भी आपको अपने स्टाइल में एक बदलाव नजर आएगा।

पहनें लेदर ब्रेसलेट
समर्स में अपने लुक को कूल बनाने के लिए आप अपने बॉयफ्रेंड के लेदर ब्रेसलेट को पेयर करके अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं।

उसके परफ्यूम
अगर आप चाहती हैं कि आपके बॉयफ्रेंड की महक लंबे समय तक आपके साथ रहे, तो ऐसे में आप उसके परफ्यूम को अपने साथ कैरी करें। बस आप अपने दुपट्टे पर थोड़ा सा परफ्यूम छिड़कें और उसे अपने चारों ओर लपेट लें। आपको लगेगा कि वह दिन भर आपके आसपास है।



Click it and Unblock the Notifications
