Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नेट की साड़ी की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी चमक
इंडियन आउटफिट में महिलाओं को साड़ी बहुत पसंद होती है। फेस्टिव सीजन हो, शादी हो, बर्थडे हो या फिर घर में पूजा हो महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं। समय के साथ साथ साड़ी में नए और ट्रेंडी डिजाइन देखने को मिलते है। हर महिला की वॉर्डरोब में नेट की साड़ी जरुर होती है।

महिलाएं स्टाइलिश लुक के लिए अक्सर नेट की साड़ी पहनती है। स्टाइलिश और ट्रेंडी नेट की साड़ी काफी महंगी आती है। अगर साड़ी की सही से देखभाल ना की जाए तो साड़ी जल्दी खराब हो सकती है। नेट की साड़ी को ध्यान से ना रखा जाए तो साड़ी फट सकती है। चलिए जानते है नेट की साड़ी को नया बनाने के लिए क्या किए जाए।

नेट की साड़ी को कैसे करें ड्रेप
नेट की साड़ी की देखभाल के लिए सबसे पहले साड़ी को ड्रेप करना बहुत जरुरी होता है। नेट की साड़ी गलत तरीके से ड्रेप किया जाए तो साड़ी फट सकती है। नेट की साड़ी पहनते समय ज्यादा पिन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पिन का इस्तेमाल करने से साड़ी खराब हो सकती है। नेट की साड़ी का साथ सिंपल ज्वैलरी कैरी करें। नेट की साड़ी के साथ ऐसी ज्वैलरी, चूड़ी या हैंड एक्सेसरीज कैरी नहीं करना चाहिए जिससे आपकी साड़ी उसमें फस जाए और साड़ी फट जाए।

नेट की साड़ी को वॉश करने का सही तरीका
नेट की साड़ी की देखभाल के लिए साड़ी को सही से वॉश करना जरुरी होता है। नेट की साड़ी को कभी भी वॉशिंग मशीन में वॉश नहीं करना चाहिए। नेट की साड़ी को वॉश करते समय कभी भी हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से नेट हार्ड हो जाता है साथ ही साड़ी का कलर भी फेड हो जाता है। साड़ी को धोने के बाद कभी भी साड़ी को तेज धूप में नहीं सुखाना चाहिए। नेट की साड़ी को हवा में ही सुखाना चाहिए। तेज धूप में साड़ी सुखाने से कलर भी फेड हो जाता है। नेट की साड़ी को प्रेस की जरुरत नहीं होती है लेकिन अगर आप साड़ी को प्रेस करती है तो नेट की साड़ी पर कभी ज्यादा गर्म प्रेस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ज्यादा गर्म प्रेस करने से साड़ी जल सकती है। नेट की साड़ी पर सीधे प्रेस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नेट की साड़ी पर प्रेस करते समय कॉटन का इस्तेमाल करना चाहिए।

नेट की साड़ी को रखने का सही तरीका
नेट की साड़ी में एक बार सिल्वट पड़ जाती है तो जल्दी से जाने का नाम नहीं लेती है। नेट की साड़ी को फोल्ड करके रखना चाहिए जिससे साड़ी में सिल्वट ना आ जाए। नेट की साड़ी को फोल्ड करते समय बटर पेपर या फिर न्यूजपेपर का इस्तेमाल करें। बटर पेपर और न्यूज पेपर का इस्तेमाल करने से साड़ी पर क्रीज या सिल्वर नहीं आती है। साड़ी को हैंगर में रखने के बदले साड़ी बैग में रखें।



Click it and Unblock the Notifications
