Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेटीकोट पहनते समय न करें ये गलतियां, जानें साड़ी में खूबसूरत लुक के लिए पेटीकोट पहनने का सही तरीका
साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है। स्पेशल और खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं साड़ी पहनती है। आजकल की लड़कियों में साड़ी पहनने का क्रेज तो है लेकिन लड़कियों को साड़ी बांधनी नहीं आती है। बता दें कि जब तक साड़ी को सही से ड्रेप ना किए जाए साड़ी का लुक निखरकर नहीं आता है। कई बार महिलाएं साड़ी तो सही से ड्रेप करती है लेकिन इसके बाद भी साड़ी सहीं नहीं लगती है, अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो इसका मतलब आपने सही तरीके से पेटीकोट कैरी नहीं किया है। सही तरीके से पेटीकोट ना पहनने से सारा लुक खराब हो सकता है। साड़ी में खूबसूरत लुक के लिए पेटीकोट को सही तरीके से पहनना जरुरी है। चलिए जानते हैं पेटीकोट पहनने का सही तरीका।

कितनी हाइट पर पेटीकोट पहनें
पेटीकोट पहनते समय इस बात खास ध्यान रखना चाहिए कि आप पेटीकोट को किस हाइट पर पहन रहे हैं। ज्यादा लंबा और छोटा पेटीकोट आपके साड़ी लुक को खराब कर सकता है। जब भी आप पेटीकोट लेने जाए तो अपनी हाइट के अनुसार पेटीकोट लें। पेटीकोट को नाभि से ज्यादा ऊपर नहीं बाधना चाहिए इससे साड़ी की फिटिंग खराब हो सकती है। बता दें कि अगर आपकी लोअर बॉडी की हाइट कम है तो आप नाभी के नीचे साड़ी बांधे। अगर आपकी लोअर बॉडी की हाइड ज्यादा है तो आप नाभी के ऊपर साडी ड्रेप कर सकते है। पेटीकोट की लंबाई हमेशा एकल तक होनी चाहिए। ज्यादा लंबा पेटीकोट पहनने से चलने में दिक्कत आती है वहीं छोटा पेटीकोट साड़ी लुक को खराब करता है।

किस तरफ बांधे पेटीकोट
पेटीकोट के साइज तय करने के बाद पेटीकोट को सही तरीके से बाधना जरुरी है। आजकल की महिलाओं को पता नहीं होता है कि पेटीकोट की डोर किस तरफ बांधनी है। पेटीकोट का डोर साड़ी के पल्लू के हिसाब से बांधना होता है। उल्टे पल्ले की साड़ी पहनने के लिए आप राइट साइड पर पेटीकोट बांधे। अगर आप सीधे पल्ले की साड़ी पहनती है तो पेटीकोट को लेफ्ट साइड में बांधे। पेटीकोट का डोरी हमेशा कॉटन वाला होना चाहिए। कॉटन वाली डोरी की गांठ जल्दी नहीं खुलती है वहीं सॉटन और सिल्क की डोरी की गांठ धीरे धीरे खुलने लग जाती है जिससे पेटीकोट ढीला पड़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
