Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Year Ender 2022: हॉट पिंक कलर में इन एक्ट्रेस ने दिखाई अपनी अदाएं
साल 2022 खत्म होने वाला है, इस साल आउटफिट्स में कई फैशन हमारे सामने आए और गए। लेकिन इस साल हॉट पिंक कलर काफी ट्रेंड में रहा। रेड कार्पेट से लेकर रैंप वॉक तक हॉट पिंक कलर में अभिनेत्रियों ने अपने जलवे बिखेरे। साल के अंत में एक बार फिर कई एक्ट्रेस का हॉट पिंक कलर आउटफिट लुक नजर आया। बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेसेस ने भी इस साल हॉट पिंक कलर में अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया। तो आइए जानते हैं साल 2022 में हॉट पिंक कलर में किन हसीनाओं ने अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को दिवाना बना दिया।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर इस उम्र में भी खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 2022 के हॉट पिंक कलर आउटफिट ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक्ट्रेस का एक स्टाइलिश लुक सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के को-आर्ड सेट के साथ हॉट पिंक कलर का ओवर जैकेट कैरी किया है। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ कम्पलीट किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन
अपनी खूबसूरती के लिए देश के साथ दुनियाभर में पहचानी जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं। ऐश्वर्या राय ने कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान फर्स्ट अपीयरेसं के लिए हॉट पिंक कलर का आउटफिट चुना। जिसमें फ्लेयर्ड ओवरसाइज पैंट के साथ उन्होने ओवरसाइड ब्लेजर पहना है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ ओपन हेयर स्टाइल किया है। न्यूड लिपस्टिक, ब्लैक आई लाइनर और पिंक ब्लश मेकअप में एक्ट्रेस काफी एक्ट्रैक्टिव नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा फैशन के मामले में कई लड़कियों की इंस्पिरेशन हैं। वो अक्सर ही ग्लोबल फैशन ट्रेंड को फॉलो करते दिखती हैं। एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने फिगर फिटिंग स्लिट कट ड्रेस के साथ ओवर जैकेट कैरी किया है। हॉट पिंक कलर के इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने पिंक न्यूड मेकअप कैरी किया। अपने इस लुक के के साथ एक्ट्रेस ने एक नेक पीस भी कैरी किया है।

कृति सेनन
झलक दिखला जा सेट पर हॉट पिंक कलर के शॉर्ट ड्रेस में कृति सेनन का सेक्सी लुक नजर आया। इस ड्रेस के पफ फुल स्लिव के कारण वो काफी एक्ट्रैक्टिव दिखाई दीं। अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पॉनीटेल हेयर स्टाइल के साथ न्यूड मेकअप कैरी किया।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
