Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Fashion Trends 2022: इस साल महिलाओं ने अपने वॉर्डरोब में शामिल किए ये देसी आउटफिट्स

फैशन की दुनिया में हर साल नए आउटफिट्स की लहर आती और जाती रहती है। महिलाएं अपने फैशन आउटफिट्स के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स करती हैं। सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट्स में ही नहीं बल्कि इंडियन आउटफिट्स की तरफ भी इस साल महिलाएं काफी अट्रैक्ट हो रही हैं। इस साल बॉलीवुड सेलेब्स, टेलीविजन एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाओं ने भी इंडियन आउटफिट्स की ओर अपना ज्यादा झुकाव दिखाया है। तो आइए देखते है साल 2022 में वेस्टर्न आउटफिट्स को छोड़ ट्रेडिशनल आउटफिट्स को किस तरह अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाया है। ये आउटफिट्स इस साल काफी ट्रेंड में रहे।

1. सीक्विन साड़ियां
पिछले कुछ सालों से सीक्विन साड़ी काफी ट्रेंड कर रही है। इस साल भी शादी, पार्टी में सभी ने सीक्विन साड़ियों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। देसी गर्ल्स ने साल 2022 में सीक्विन साड़ी को पहनने का एक भी मौका नहीं छोड़ा है। इस साल फेस्टिवल या किसी शादी पार्टी में सीक्विन साड़ी पहनकर सेलेब्स ने भी इसकी पॉपुलैरिटी को बरकरार रखने में मदद की है। जिस कारण बड़ी से बड़ी पार्टी से लेकर रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।

2. मेटैलिक साड़ियां
आपने अक्सर मेटैलिक फेब्रिक का गाउन या ड्रेसेस का ट्रेंड देखा होगा। लेकिन साल 2022 में मेटैलिक साड़ियों का भी महिलाओं में काफी क्रेज देखने को मिला। मेटैलिक साड़ी का फिनिश और टेक्सचर देखने में काफी यूनिक है। कई एक्ट्रेस को भी मेटैलिक साड़ियों में अपनी पतली कमर को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है।

3. प्रिंटेड प्लाजो-सूट
पिछले कुछ सालों में महिलाओं के बीच प्रिंटेड प्लाजो सूट काफी ट्रेंड कर रहा है। हिना खान, आलिया भट्ट, जैसे बड़े सेलेब्स भी इस सूट को पहने हुए नजर आई हैं। फिंटिग सूट के ट्रेंड को इस सूट ने खत्म सा कर दिया है। इस तरह लूज फिटिंग सूट महिलाओं की पहली पसंद बनकर सामने आया है।

4. पटियाला सूट
लड़कियां अक्सर देसी लुक पाने के लिए सूट या साड़ी को चुनती हैं। ऐसे में पटियाला सूट कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए भी बेस्ट ऑप्शन रहा है। पार्टी से लेकर ऑफिस के लिए ये एक कम्फर्ट आउटफिट है। लेकिन टेलीविजन एक्ट्रेस ने अपने सीरियल के लुक्स से महिलाओं के बीच पटियाला सूट पहनने का एक अलग ही ट्रेंड सेट किया है। पटियाला सूट्स आपके लिए कंफर्ट और स्टाइल दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।

5. साड़ी को-ऑर्ड सेट
भारत में साड़ी का फैशन सदियों पुराना है। बस हर साल साड़ी के डिजाइन, फेब्रिक और पहनने के तरीकों में बदलाव आता है। इस साल को-ऑर्ड साड़ी का ट्रेड देखने को मिला। प्रिंटेड साड़ी को भी इस साल सेलेब्स द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस तरह की साड़ियां न सिर्फ आपको कूल लूक देती हैं, बल्कि इस आपको खूबसूरत दिखने में भी काफी मदद करती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
