Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Women's Fashion: लैक्मे फैशन वीक में ट्रेंड हुआ इंडिगो प्रिंट, गर्मियों में अपडेट करें अपना वॉर्डरोब
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और समर्स को लेकर आपकी शॉपिंग भी शुरू हो चुकी होगी। आपने अपने गर्मियो के लिए वॉर्डरोब को सेट करने के लिए वेस्टर्न आउटफिट के साथ ही इंडियन आउटफिट भी सेलेक्ट कर रहे होंगे। इसमें लाइट कलर्स से लेकर प्रिंट और ब्लॉक प्रिंट वाले आउटफिट भी आफकी शॉपिंग लिस्ट में जरूर होगे। अगर आपने पिछले दिनों हुए लैक्मे फैशन वीक को देखा होगा तो आप ये समझ गये होंगे कि इस बार इंडिगो कलर काफी इन होने वाला है, क्योंकि कई डिजाइनर्स ने अपनी लाइन में इस रंग को जरूर शामिल किया था। अगर आपको ध्यान नहीं है तो आप इंन्टाग्राम पर जाकर एक बार नजर मार सकते हैं। वैसे भी इंडिगो कलर होता भी काफी खास है, आंखों में चुभता नहीं है साथ ही देखने में भी रॉयल लुक वाला होता है। इंडिगो कलर के आउटफिट में आप शिफॉन, कॉटन या फिर चंदेरी फैब्रिक में ले सकते हैं।

इंडिगो रंग के सूट
आप इंडिगो कलर के सूट को इन गर्मियों के लिए ले सकते हैं। इसमें आप पूरा सूट या फिर सिर्फ दुपट्टा इस रंग का खरीद सकते हैं। कंट्रास सूट काफी इन हैं। ये आपके लुक में नई जान डाल देता है। साथ ही आप इस रंग के सूट में स्टनिंग नजर आती हैं। आप सिंपल सूट या फिर अनारकली सूट भी कैरी कर सकती हैं।

इंडिगो कलर की साड़ी
अगर आप साड़ी वियर करती हैं तो इंडिगो कलर की साड़ी गर्मी में सुकून का अहसास दिलाएंगी। साड़ी के साथ आप स्पैगेटी ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस रंग की साड़ी आपके लुक को इनहैंज करती है, साथ ही फॉर्मल लुक भी देती है। इसके साथ आप लाइट जूलरी कैरी करें।

इंडिगो कलर की श्रग के साथ इंडियन और वेस्टर्न लुक
गर्मियों में आप इंडिगो कलर की श्रग कैरी कर सकती हैं। श्रग को डेनिम ड्रेस के साथ पेयर कर सकते हैं। इंडिगो कलर का श्रग आपको एथनिक लुक भी देता है। श्रग को आप जींस, टीशर्ट या फिर किसी कुर्ती के साथ भी कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
