Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
International Beauty Day:विद्या बालन से लेकर दीपिका ने ब्यूटी स्टैंडर्ड को नहीं कॉन्फिडेंस को बताया ब्यूटी
ब्यूटी को लेकर काफी बदलाव आ चुका है। आज के समय में खूबसूरती और ब्यूटी चेहरे पर मेकअप लगाने से कहीं ज्यादा है। ब्यूटी का मतलब चेहरे पर फाउंडेशन की परते नहीं है। ब्यूटी त्वचा के हर हिस्से को स्वीकार करने के बारे में हैं, क्योंकि कोई भी चीज इंसान की आंतरिक खूबसूरती को प्रभावित नहीं करती है। कोई भी इंसान अपने विचार और भावना से खूबसूरत होता है ना कि फाउंडेशन की परतों सें। बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर मेकअप में नजर आती है लेकिन कुछ बॉलीवुड टाइम टू टाइम सोशल मीडिया पर अपना नेचुरल लुक शेयर करती हैं। एक्ट्रेस कई बार बिना मेकअप अपनी फोटो शेयर कर चुकी है। चलिए देखते हैं ट्रू ब्यूटी लुक।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बी टाउन की बेस्ट और टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। लाखों महिलाएं दीपिका के लुक्स, मेकअप और ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करती हैं। दीपिका पादुकोण का रंग सांवला है। अकसर कुछ लोग सांवला रंग को अच्छा नहीं मानते है लेकिन दीपिका पादुकोण ने साबित किया है कि ब्यूटी का रंग से कोई लेना देना नहीं है। दीपिका पादुकोण कई बार इंस्टाग्राम पर अपना नेचुरल लुक शेयर कर चुकी है। दीपिका पादुकोण नो मेकअप लुक को कुछ लोगों ने पसंद किया वहीं कुछ लोगों को उनका लुक खास पसंद नहीं आया है। दीपिका ने कभी भी मेकअप को अपनी ब्यूटी नहीं बनने दी है। उनकी स्माइल की उनकी ट्रू ब्यूटी है।

विद्या बालन
विद्या बालन ने ब्यूटी स्टैंडर्ड को तोड़ा है। समाज में पतली, लंबी और गोरी लड़की को ही ब्यूटी माना जाता था, विद्या बालन ने कभी भी जीरो साइज फिगर नहीं किया है ना ही गोरे रंग के लिए सर्जरी करवाई है। विद्या बालन ने इन ब्यूटी स्टैंडर्ड को तोड़कर लाखों महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन बनी है।

करीना कपूर
ब्यूटी को लेकर लोगों में कई तरह की गलत धारणा बनी हुई है। करीना कपूर ने कई बार इंस्टाग्राम पर नो मेकअप लुक शेयर कर ब्यूटी के मायने को बदला है। करीना कपूर का मानना है कि आप जैसे हो वैसे ही खूबसूरत हो, करीना के शब्दों हर महिला को अपनी फेवरेट होना चाहिए। करीना कपूर कई बार इंस्टाग्राम पर अपनी पिंपल वाली फोटो शेयर कर साबित कर चुकी है कि पिंपल आना आम बात है क्लीन स्किन ट्रू ब्यूटी नहीं है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक्टिंग से बनाई है। आलिया भट्ट अक्सर इंस्टाग्राम पर अपना नेचुरल लुक शेयर कर चुकी हैं। आलिया बिना मेकअप कई बार अपनी फोटो शेयर कर चुकी है। ब्यूटी को लेकर सबका अपना नजरिया होता है, जरुरी नहीं है कि हर कोई अपने नजरिए से सहमत हो। ब्यूटी केवल लंबे बाल, गोरा रंग और साइज फोर होना नहीं है। किसी महिला की ब्यूटी उनका आत्मविश्वास है।



Click it and Unblock the Notifications











