Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
करवा चौथ स्पेशल: मेहंदी के ये लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइन बढ़ा देंगे आपकी खूबसूरती
महिलाओं को सजना संवरना कितना पसंद है ये बात किसी से छिपी नहीं है। वो श्रृंगार करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। शायद ये भी एक वजह है कि विवाहित महिलाएं करवाचौथ व्रत का इंतजार पूरे साल इतनी बेसब्री से करती हैं। इस उपवास में वो दुल्हन की तरह सजती हैं। इस दिन अपने पति के लिए पूरे साज श्रृंगार से तैयार होती हैं। लाल जोड़े से लेकर, मेकअप और उससे मैचिंग ज्वेलरी में हर महिला नई दुल्हन की तरह नजर आती है। करवा चौथ के लिए महिलाएं काफी उत्सुक रहती हैं और उनके साज श्रृंगार में एक भी चीज छूट जाए तो अधूरा महसूस होता है।
इस व्रत के लिए महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं जिसमें मेहंदी भी शामिल है। यहां हम आपके लिए लाए हैं मेहंदी के कुछ खूबसूरत डिजाइन जो इस करवाचौथ पर आपके श्रृंगार को पूर्ण करने का काम करेगा। अपनी मेहंदी डिजाइन का सिलेक्शन करें और करवाचौथ की तैयारी में जुट जाएं।
1
मेहंदी सिर्फ श्रृंगार नहीं बल्कि अपने पति से प्यार जताने का एक खूबसूरत जरिया भी है। कई पुरुषों को मेहंदी की खुशबू खूब भाती है और पत्नी के हाथों में लगी हिना उनका प्रेम बढ़ा देती है।
2
पति पत्नी का प्रेम मेहंदी के रंग से भी जुड़ा माना जाता है। दरअसल ये कहा जाता है कि जिन महिलाओं की मेहंदी का रंग गाढ़ा रचता है उन्हें उनके पति बहुत प्रेम करते हैं।
3
कई महिलाएं अपने मेहंदी के डिजाइन में अपने पति का नाम भी लिखवा लेती हैं और अपने पति को उनका नाम ढूंढने का चैलेंज देती हैं। इस साल आप भी कुछ ऐसा ट्राई कर सकती हैं।
4
अब सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि गांव आदि इलाकों में भी करवाचौथ व्रत रखने का चलन बढ़ रहा है। हर जगह की महिलाओं में मेहंदी को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।
5
बदलते ट्रेंड के साथ मेहंदी के डिजाइन में भी बदलाव आता रहता है। कई महिलाओं को स्टाइलिश राजस्थानी मेहंदी डिजाइन अच्छी लगती है तो कई अरेबिक मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं।
6
सिर्फ हथेली के लिए ही नहीं बल्कि हाथों के पीछे के हिस्से के लिए भी डिजाइन की कमी नहीं है।
7
मेहंदी को काफी शुभ माना जाता है।
8
यहां दिए मेहंदी के स्टाइलिश डिजाइन को आप घर पर खुद से लगाने का प्रयास कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications