Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
कैटरीना ने शेयर की Home Sweet Home की तस्वीर, मंगलसूत्र ने खींचा हर किसी का ध्यान
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी साल 2021 की सबसे बड़ी व रॉयल शादियों में से एक है। शादी के बाद से ही फैन्स कैटरीना के न्यू ब्राइड लुक को देखने को उत्साहित थे, क्योंकि शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा गया था। हालांकि, शादी के बाद से ही कैटरीना ने धीरे-धीरे ना केवल अपनी वेडिंग की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करनी शुरू कर दी थी। हाल ही में, एक बार फिर कैटरीना ने अपने नए घर की तस्वीरें फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की, लेकिन इस पोस्ट में हर किसी की निगाहें कैटरीना के मंगलसूत्र पर जाकर अटक गईं। इस लाइटवेट सब्यसाची मंगलसूत्र में कैटरीना का लुक बस देखते ही बन रहा है।

कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह हल्के बेज रंग के स्वेटर और डेनिम शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ वह अपने खूबसूरत, डायमंड स्टडिड मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बिंदास पोज देते हुए और मुस्कुराते हुए कैटरीना ने अपने फैन्स को अपनी शादी के बाद का लुक फ्लॉन्ट किया।
इसलिए खास है मंगलसूत्र डिजाइन मंगलसूत्र की डोरी को ब्लैक और गोल्ड कलर के मोतियों से डिजाइन किया गया है, जिसमें नीचे की तरफ एक नहीं बल्कि दो अनकट डायमंड को शामिल किया गया है। यह एक लाइटवेट व ब्यूटीफुल मंगलसूत्र है। मंगलसूत्र की डिजाइनिंग सब्यसाची डिज़ाइनर के लेटेस्ट कलेक्शन बंगाल टाइगर से है। कैटरीना का मंगलसूत्र डिजाइन काफी हद तक प्रियंका चोपड़ा के मंगलसूत्र से मिलता-जुलता है। हालांकि, कैटरीना ने अपने मंगलसूत्र को अपनी पसंद से थोड़ा कस्टमाइज करवाया है।

कैट-विक की केमिस्ट्री पर फिदा हैं फैंस वैसे यह पहली बार नहीं है कि फैन्स को कैटरीना का यह अंदाज भाया हो। कैटरीना को हाल ही में हवाई अड्डे पर देखा गया था जब वह विक्की कौशल को छोड़ने के लिए गई थी और कार में उन्होंने बेहद प्यार से विक्की को गले लगाकर उन्हें अलविदा कहा। इस कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इससे पहले भी कैटरीना ने क्रिसमस पर एक बेहद ही क्यूट कपल फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे फैन्स ने ढेर सारा प्यार दिया था।
वहीं, अगर बात वर्क फ्रंट की हो, कैटरीना ने पिछले महीने श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस के लिए विजय सेतुपति के साथ शूटिंग शुरू की। फिल्म दिसंबर 2022 में रिलीज होने वाली है। इसकी घोषणा पिछले महीने की गई थी। इसके अलावा, कैटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 मूवी भी कर रही हैं। वहीं विक्की कौशल सारा अली खान के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
