Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
कान नाक छिदवाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
कान नाक छिदवाने की परंपरा काफी पुरानी है। हमारे देश में लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़कों के कान छिदवाने की भी परंपरा है। छोटी उम्र में ही बच्चों के नाक कान छिदवा देते है। छोटी उम्र में स्किन बहुत ही सॉफ्ट होती है जिससे ज्यादा दर्द नहीं होता है। वहीं अब नाक कान छिदवाना फैशन ट्रेंड है। पियर्सिंग इन दिनों फैशन हो गया है। युवा ईयर पियर्सिंग करवाना पसंद करती है। नाक कान छिदवाने की कोई उम्र नहीं होती है। नाक कान छिदवाने के बाद इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

अनुभवी से छिदवाएं कान नाक
नाक कान छिदवाने के लिए आप गली वाले या फिर फेरी वाले से नाक ना छिदवाएं क्योंकि इससे इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। नाक कान छिदवाने के लिए आप गोल्डस्मिथ का सहारा लें जिससे नाक कान छिदवाने के समय दर्द भी कम होता है वहीं इन्फेक्शन का भी खतरा कम रहता है।

सही एक्सेसरीज का करें इस्तेमाल
कई बार लोग नाक कान छिदवाने के बाद लड़किया ट्रेंडी, रिंग पहन लेते है जिससे घाव बन जाती है। वहीं नाक कान में पस और खून भी आने लगता है। इसलिए नाक कान छिदवाने के बाद आप चांदी या सोने की पिन का रिंग को पहनें।

एक्सेसरीज का मूवमेंट करते रहें
नाक कान छिदवाने के बाद नाक कान में रिंग पहनने के बाद कानों में दर्द में दर्द होता है। वहीं दर्द की वजह से कान में रिंग मूवमेंट करने से डरते हैं जबिक रिंग का मूवमेंट करना बहुत जरुरी होता है। बार बार नहीं छेड़ना चाहिए लेकिन नाक कान छिदवाने के बाद तेल लगाकर पिन य रिंग को हल्के हाथ से घुमाते रहना चाहिए। इससे नाक कान पकने में दिक्कत कम होगी।

इन्फेक्शन से बचाव
नाक कान छिदवाने के बाद काफी दर्द होता है, इस वजह से नाक कान छुने से घबराते हैं, गर्मियों के दिनों धूल मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती है जिससे साफ ना करने से इंफेक्शन होने का डर बना रहता है।

होममेड चीजों का करें इस्तेमाल
नाक कान छिदवाने के बाद दर्द और इन्फेक्शन से बचने के लिए हल्दी सरसो का तेल, टी ट्री ऑयल और लेवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच सरसो का तेल में चुटकी हल्दी डालकर पका लें। गुनगुना होने के बाद इसे लगाएं। इससे दर्द में राहत मिलता है साथ ही इंफेक्शन भी नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
