Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
ब्राइडल शादी के दिन दिखना चाहती हैं खूबसूरत, लहंगा सिलवाने से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल

किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी का लहंगा काफी खास होता है। भले ही लड़कियां इसे एक बार पहनकर उम्र भर के लिए अपनी अलमारी में संभाल कर रखें। लेकिन इस लहंगे के साथ जुड़ी यादें उनके साथ रहती हैं। शादी का जोड़ा हर दुल्हन की खूबसूरती बढ़ने में मदद करती है। लेकिन कई बार लहंगा लेने की या सिलवाने की सोच रहीं हैं तो बहुत ध्यान रखें। क्योंकि आपकी छोटी सी लपरवाही आपके सबसे बड़े दिन को खराब कर सकती है।
लहंगे के कलर, डिजाइन ब्लाउज, दुपट्टा हर चीज पर बारीकी से ध्यान देते हैं। लेकिन इस चक्कर में अक्सर हम छोटी-छोटी बातों को इग्नोर कर देते हैं जो आपके परफेक्ट लहंगे का लुक बिगाड़ सकता है। एक परफेक्ट वेडिंग लहंगा न सिर्फ दुल्हन की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इसे पहनने के बाद आपकी शादी की तस्वीरें भी बहुत अच्छी आती हैं। इसलिए शादी का लहंगा सिलवाते समय आप इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें।
शादी का लहंगा सिलवाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल
1. शादी से बहुत पहले ना सिलवाएं अपना लहंगा
कई लड़कियां अपना लहंगा शादी से महीनों पहले ही सिलवाकर रख लेती हैं। अगर आप भी ऐसा करने की सोच रही हैं, तो रूक जाइए। शादी से बहुत समय पहले लहंगे सिलवाने पर आपको साइज की प्रॉब्लम हो सकती है। जिसके बाद उन्हें शादी के दिन लहंगा या तो ढीला आ सकता है या फिर टाइट हो जाता है। जिस कारण आपको शादी के दिन लहंगा पहनने में समस्या हो सकती है। इसलिए आप लहंगे को ज्यादा से ज्यादा 2 महीने पहले ही सिलवाएं।
2. कैन-कैन पर भी दें ध्यान
आपके लहंगे के घेर के लिए उसमें लगा कैन-कैन भी बहुत महत्व रखता है। क्योंकि ये आपके लहंगे को एक परफेक्ट शेप देने का काम करता है। ऐसे में अपने वेडिंग लहंगे के नीचे सही तरीके से कैन कैन लगवाएं। ज्यादा कैन-कैन लगने पर भी आपके लहंगे का लुक खराब हो सकता है और कम कैन-कैन लहने पर लहगे का घेर कम हो सकता है।
3. हाइट भी रखें परफेक्ट
कई लड़कियां अपने लहंगे की हाइट का नाप बिना सैंडल पहने देती हैं। जिस कारण कई बार शादी के दिन आपके लहंगे का साइज छोटा हो जाता है। इसलिए लहंगा सिलवाटे समय आप इस बात का ध्यान रखें की अपनी सैंडल के हील्स का साइज भी उसमें जुड़वाएं। ऐसे में आपके लहंगे का साइज भी परफेक्ट रहेगा।
4. लहंगे की बेल्ट की साइज
लहंगे की बेल्ट का साइज आपके लहंगे के लुक पर चार चंद लगाने का काम करता है। इसलिए लहंगा सिलवाते समय आप उसके बेल्ट के साइज पर खास ध्यान दें। अपने टेलर को बताएं की वो लहंगे की बेल्ट के साइज का अच्छे से ध्यान रखें। क्योंकि आपके लहंगे की बेल्ट का साइज अगर ढीला रहेगा, तो भी आपके लहंगे का लुक काफी खराब लगेगा।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
