Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
karwa chauth Fashion: करवा चौथ पर पहनें ये खूबसूरत साड़ी, सबकी निगाहें बस आप पर ही होंगी
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन बहुत ही खास होता है। करवा चौथ के व्रत में बहुत कम समय बचा है। करवा चौथ के दिन महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर और सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन अपने आउटफिट को लेकर महिलाएं परेशान रहती है कि करवा चौथ पर क्या पहनें और क्या नहीं पहने।

करवा चौथ पर खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए आप साड़ी कैरी कर सकती हैं। साड़ी का फैशन कभी भी नहीं जाता है। अगर आप साड़ी की शॉपिंग के बारे में सोच रही है तो आप सबसे पहले जान लें कि इन दिनों किस तरह की साड़ी ट्रेंड में हैं। चलिए देखते हैं साड़ी के डिफरेंट डिजाइन और टाइप।

रफल साड़ी
पिछले काफी समय से रफल साड़ी ट्रेंड में बनी हुई है। करवा चौथ पर स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए रफल साड़ी एकदम परफेक्ट है। करवा चौथ के दिन आप रेड और डार्क पिंक कलर की रफल साड़ी कैरी कर सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर टीवी एक्ट्रेस रफल साड़ी पहनना पसंद करती है। रफल साड़ी की सबसे खास बात यह है कि रफल साड़ी को आप कम कीमत पर खरीद सकते हैं। रफल साड़ी स्टाइलिश लुक के साथ काफी अफोर्डेबल है। रफल साड़ी आप 1000 रुपए तक में खरीद सकते हैं।

सिक्विन साड़ी
आजकल सिक्विन साड़ी फैशन में है। महिलाएं सिक्वीन साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। सिक्वीन साड़ी की खास बात यह है कि इस साड़ी को फेस्टिवल, पार्टी और वेडिंग हर तरह के फंक्शन में पहना जा सकता है। करवा चौथ पर भी आप सिक्विन साड़ी कैरी कर सकती हैं। सिक्विन साड़ी को आप मार्केट से कम बजट में खरीद सकती हैं।

बनारसी साड़ी
बनारसी साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक के लिए बनारसी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। करवा चौथ पर स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए बनारसी साड़ी कैरी कर सकते हैं। अगर शादी के बाद आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो आप बनारसी साड़ी कैरी कर सकती है। बनारसी साड़ी के साथ हैवी चौकर और गजरा एकदम परफेक्ट रहेगा।

ओर्गेंजा साड़ी
आजकल महिलाओं के बीच ओर्गेंजा साड़ी काफी ट्रेंड में है। ऑर्गेंजा साड़ी काफी लाइट वेट की होती है। करवा चौथ पर स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक के लिए आप ओर्गेंजा साड़ी कैरी कर सकते है। ऑर्गेंजा साड़ी में आप लाइट पिंक और लाइट ऑरेंज शेड की साड़ी ले सकते हैं।

कॉटन की साड़ी
करवा चौथ पर आप हैवी वर्क की साड़ी नहीं पहनना चाहती है तो आप कॉटन की साड़ी कैरी कर सकती हैं। कॉटन की साड़ी काफी लाइट वेट होती है। कॉटन की सिंपल साड़ी के साथ आप हैवी मेकअप कैरी कर करवा चौथ पर सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं। कॉटन की साड़ी बहुत ही कंफर्टेबल होती है जिसे आप आसानी से कैरी कर सकते हैं। कॉटन की साड़ी को ऑफिस में भी कैरी करके जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
