Latest Updates
-
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स -
World Milk Day पर अपनों को बताएं दूध पीने के 10 बेमिसाल फायदे, हड्डियां रहेंगी वज्र जैसी मजबूत -
Global Parents Day 2026 Wishes: आपकी मुस्कान मेरी खुशी...ग्लोबल पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश
नई दुल्हन के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट मंगलसूत्र ब्रेसलेट, ट्रेंड में हैं ये डिजाइन
किसी भी शादीशुदा महिला के लिए मंगलसूत्र बहुत ही खास होता है। मंगलसूत्र शादीशुदा महिला की सुहाग की निशानी मानी जाती हैं। काले मोतियों की ये माला किसी सुहागन महिला के लिए सबसे खास और पवित्र होता है। पहले महिलाएं सिंपल काले मोतियों का मंगलसूत्र पहनती थी। लेकिन आजकल फैशनेबल दौर में महिलाएं अब सिंपल मंगलसूत्र पहनने के बदले स्टाइलिश डिजाइन वाले मंगलसूत्र पहनना पसंद करती है।

वहीं अब महिलाएं मंगलसूत्र ब्रेसलेट वा रिंग्स पहन रही हैं। आम महिलाओं को मंगलसूत्र ब्रेसलेट काफी पसंद आ रहा हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सबसे पहले मंगलसूत्र ब्रेसलेट पहने नजर आईं थी। तब से ही मंगलसूत्र ब्रेसलेट का ट्रेंड देखने को मिला है।

शिल्पा शेट्टी ब्रेसलेट मंगलसूत्र
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बी टाउन की फैशनेबल और स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। शिल्पा शेट्टी को कई बार मंगलसूत्र ब्रेसलेट में देखा गया है। शिल्पा का कहना है कि मंगलसूत्र ब्रेसलेट को वह किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर शॉर्ट ड्रेस के साथ मंगलसूत्र ब्रेसलेट में पहने नजर आती हैं।

ट्रेंडी डिजाइन
मार्केट में मंगलसूत्र के ट्रेंडी डिजाइन और रिंग्स देखने को मिल रहे हैं। अगर आप कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आप मंगलसूत्र ब्रेसलेट डिजाइन ले सकती हैं। वहीं आप मंगलसूत्र डिजाइन वाले रिंग्स को भी कैरी कर सकते हैं।

अक्षर वाला मंगलसूत्र ब्रेसलेट
मंगलसूत्र ब्रेसलेट में आप अपने पार्टनर के नाम के पहले अक्षर का डिजाइन वाला मंगलसूत्र ब्रेसलेट ले सकती हैं। अगर आप गले में मंगलसूत्र नहीं पहन सकती है तो आप हाथ में इस तरह के स्टाइलिश डिजाइन वाले ब्रेसलेट को कैरी कर सकती हैं।

स्टाइलिश डिजाइन
आजकल लड़कियां शादी के बाद ज्यादा समय बाद मंगलसूत्र पहनना पसंद नहीं करती हैं। मंगलसूत्र सुहाग की निशानी होती है, जिसे महिलाओं को पहनना पड़ता है। वहीं इन दिनों मंगलसूत्र ब्रेसलेट ट्रेंड में हैं। जिसे आप कैरी कर सकती हैं।

ट्रेंडी डिजाइन
आजकल महिलाओं को मंगलसूत्र ब्रेसलेट काफी पसंद आ रहा हैं। आपको भी अपने साथ कुछ नया ट्राई करना है तो आप इस सिंपल मंगलसूत्र ब्रेसलेट को ट्राई कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications