Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Winter Fashion: सर्द हवाओं से बचने के लिए इस तरह की कैप कैरी कर दिखे स्टाइलिश

दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कई राज्य सर्द हवाओं के कारण रेड अलर्ट पर है। लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। घर के बाहर घना कोहरा और सर्द हवाओं का कहर जारी है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इन सर्द हवाओं से सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग स्वेटर और गर्म कपड़ों का यूज कर रहे है। शरीर को ढकने के साथ हम अपने कानों और सिर को ढकना भूल जाते हैं। कई लोग फैशन के चलते टोपी या स्कर्फ पहनना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप कैप और ऊनी टोपी को किस तरह कैरी कर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।
1. फ्रेंच कैप
विंटर सीजन में भी आपके स्टाइल को देखते हुए मार्केट में कई तरह की कैप्स के ऑप्शन मिल जाते हैं। फ्रेंच कैप आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करता है। वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ इस तरह की कैप कैरी करना आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर फ्रेंच कैप के साथ आप खुले बाल रखते हैं, तो ये आपके लुक में चार चांद लगा देगा। कई लोगों को ऊनी टोपी पहनने से बालों में खुजली जैसी समस्या होने लगती है। लेकिन फ्रेंच कैप से आपको ऐसी कोई समस्या नहीं होती है।
2. कोसैक हैट
कोसैक हैट रूसी मिलिट्री से इंस्पिरेशन लेकर तैयार किया गया है। इसे लड़के और लड़कियां सभी अपने लुक को एक्ट्रेक्टिव बनाने के लिए कैरी कर सकते हैं। कोसैक हैट फर से तैयार किया जाता है, जो ठंड से बचाने में आपकी मदद करेगा। आपके आस-पास के मार्केट में कई स्टाइल के कोसैक हैट मिल जाएंगे। इस विंटर सीजन खुद को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इस हैट को ट्राई कर सकती हैं।
3. स्कल कैप
लंबे बालों वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए स्कल कैप एक अच्छा ऑप्शन है। इस तरह की कैप के साथ आप खुले बाल रख सकती हैं। इस कैप को मुलायम ऊन के साथ तैयार किया जाता है। जो आपको न सिर्फ सर्द हवाओं से बचाने में मदद करता है, बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी मिलता है। स्कल कैप आप ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बहुत कूल लुक देता है।
4. ऊनी कैप
विंटर सीजन में ऊनी कैप ठंड हवा से बचाने के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। सर्दी के मौसम में वुलन कैप आपको स्टाइलिश लुक देता है। कहीं घूमने जाने के लिए आप वुलन कैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके आस पास की मार्केट में इस तरह की कैप आसानी से मिल जाएगी। आप ठंड से बचने के लिए वुलन कैप का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
