Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इस अशुभ रंग की साड़ी या सूट कभी न पहने करवा चौथ पर, जिंदगी पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ पर कपड़ो के रंग का काफी ध्यान रखना होता है क्योंकि करवा चौथ के दिन कुछ रंगो को पहनना शुभ नहीं माना जाता है। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन इन रंगो के कपड़े ना पहनें।

काला रंग
किसी भी शुभ काम में काले रंग के कपड़ो इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य में काला रंग पहनने से मना किया जाता है। इसलिए करवा चौथ के दिन काले रंग के कपड़े ना पहनें। करवा चौथ पर काले रंग की साड़ी भूलकर भी ना पहनें।

ब्राउन कलर
करवा चौथ पर ब्राउन कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ब्राउन कलर पर राहु केतु का प्रभाव होता है इसलिए सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ पर ब्राउन कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

ग्रे कलर
करवा चौथ पर ग्रे कलर की साड़ी या फिर सूट पहनने से बचना चाहिए। ग्रे कलर अशुभ माना जाता है। करवा चौथ पर ग्रे कलर की जगह आप ब्राइट कलर के कपड़े पहने।

व्हाइट कलर
सफेद कलर के कपड़े करवा चौथ पर पहनना अशुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाएं भूलकर भी करवा चौथ पर सफेद कलर की साड़ी ना पहने। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं का सफेद रंग कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। इसलिए करवा चौथ पर कभी भी सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

नेवी ब्लू
करवा चौथ पर रेड और येलो कलर कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। नेवी ब्लू कलर वैसे तो अशुभ नहीं माना जाता है लेकिन नेवी ब्लू कलर काफी डार्क होता है जिससे वह हल्का काला लगता है इसलिए करवा चौथ पर नेवी ब्लू कलर की साड़ी और कपड़े पहनने की मनाही होती है। करवा चौथ पर भूलकर भी नेवी ब्लू कलर की साड़ी ना पहनें।

कौन से शुभ कलर आपके करवाचौथ को बनाएंगे बेहतरीन
सुहागिन महिलाओं के लिए लाल रंग, पिंक, पीला, हरा और मैरुन रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं को लाल रंग, पीला रंग, हरा रंग, पिंक रंग और ऑरेंज कलर इन्हीं में से किसी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। करवा चौथ पर रेड कलर पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
