Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आपके लिए यूनीक मिनिमल से लेकर ज्योमेट्रिक टैटू पैटर्न्स आइडियाज़
टैटू अभिव्यक्ति का एक बड़ा रूप है और बहुत सी चीजों का प्रतिनिधित्व कर सकता है। इसलिए,यहां पर आपके लिए टैटू आइडिया की एक लंबी लिस्ट तैयार की है, जिससे आप इन्प्रेशन ले सकती हैं और अपने खुद के यूनीक टैटू वर्जन के साथ आ सकती हैं।
टैटू आईडियाज़ जो आप चुन सकते हैं-

मिनिमल टैटू
मिनिमलिस्टिक टैटू हमेशा से ट्रेंड में रहा है। यह एक आकार, प्रतीक, बिंदु या अक्षर होते हैं। इस तरह के टैटू का गहरा अर्थ होता है, मिनिमलिस्ट टैटू पहली बार टैटू बनवाने में मदद करते हैं। सादगी, कोमलता और मिनामलिजम के लवर्स इस तरह के टैटू का ऑप्शन चुनते हैं।

सेलेस्टियल और टेक्स्ट टैटू
इस तरह के टैटू आप अपने हाथ या टखने पर सितारों का ग्रुप बनवा लें। लेकिन इसमें सितारों के अलावा, अन्य हैवनली बॉडी भी हैं जिनको बताया जाना चाहिए। इनमें मून टैटू, प्लैनेट और स्टार्स टैटू शामिल है।टैक्स्ट टैटू
टैटू में आप शब्द, वाक्यांश, कहावत और रेखाएं भी बनवा सकती हैं, ये काफी फेमस है। लोग विदेशी भाषा का मुहावरा या शब्द चुनते हैं। डेविड बेकहम ने देवनागरी में अपनी बांह पर 'विक्टोरिया' का टैटू बनवाया था। नाम, एक गीत या एक पंक्ति भी आप टैटू के रूम में बनवा सकती है।

ड्रैगन टैटू
ड्रैगन टैटू एक शक्तिशाली होते हैं वो निडरता और सुरक्षा का प्रतीक हैं। इसमें आप कई प्रेरणाओं और व्याख्याओं से आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन आखिर में वहीं चुनें जो आप चुनना चाहते हैं कि ड्रैगन टैटू आपके लिए प्रतिनिधित्व करे; चाहे वह जुनून हो या रहस्य, या कुछ और।

वॉटरकलर टैटू
इस प्रकार के टैटू का विदेशों में चलन है और धीरे-धीरे भारत में भी आ चुका है। ये कलरफुल टैटू काफी अलग दिखते हैं। वे मिनी पेंटिंग की तरह हैं जिन्हें आप अपने साथ ले जा सकते हैं।

सेमीकोलन टैटू
टैटू के गहरे व्यक्तिगत अर्थ हो सकते हैं, और सेमीकोलन टैटू डिजाइन उनमें से एक है। यह मानसिक स्वास्थ्य और अवसाद से पीड़ित लोगों के लिए एक प्रतीक बन गया है और पहनने वाले को याद दिलाता है कि उनकी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
