Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
ब्राइडल लुक के लिए एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि मौनी रॉय तरह कैरी करें सिंपल और ट्रेडिशनल लुक
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की है। मौनी रॉय ने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की है। 'नागिन' ऐक्ट्रेस और सूरज ने गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद से वह लगातार अपने बंगाली और मलयाली दुल्हन लुक और आउटफिट्स को लेकर चर्चा में हैं। चारों तरफ मौनी रॉय के ब्राइडल लुक की तारीफ की जा रही है, आइए बताते हैं मौनी रॉय के दुल्हन लिबाज से जुड़ी दिलचस्प बातें।

मौनी रॉय साउथ इंडियन ब्राइडल लुक
मलयाली दुल्हन के लुक में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लगी। वेडिंग के लिए मौनी रॉय ने बेहद सिंपल लुक कैरी किया है। एक्ट्रेस ने सिल्क की सिंपल रेड बॉर्डर वाली साड़ी और साउथ की ट्रेडिशनल ज्वैलेरी कैरी की। नई नवेली दुल्हन मौनी रॉय ने ट्रेडिशनल गोल्ड गहनों और लाइट मेकअप के साथ अट्रैक्ट किया।

मौनी रॉय बंगाली ब्राइडल लुक
मौनी रॉय ने बंगाली ब्राइडल लुक के लिए रेड कलर का लहंगा कैरी किया था। उनका ये खूबसूरत लहंगा बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। मौनी रॉय ने रेड लहंगा के साथ ग्रीन मोती हैवी चोकर सेट और माथा पट्टी कैरी किया है। एक्ट्रेस ने मीडियम साइज की नथ कैरी की है। उनके मेकअप की बात करें तो मौनी रॉय ने मैट बेस मेकअप किया है। रेड लहंगे के साथ मौनी रॉय ने ब्राउन स्मोकि आई मेकअप किया है। जो कि उनकी आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। लाल रंग के लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई है जिससे उन्हें एलीगेंट लुक मिला।

मौनी रॉय ने कैरी किया ट्रेडिशनल लुक
मौनी रॉय ने अपनी वेडिंग के दौरान किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट नहीं किया है। उन्होंने अपने दोनों वेडिंग लुक को सिंपल और ट्रेडिशनल रखा है। आजकल की मॉर्डन एक्ट्रेस होने के बाद भी उन्होंने अपने वेडिंग आउटफिट और मेकअप के साथ कोई भी एक्सपेरिमेंट नहीं किया है। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट और ज्वैलरी कैरी की है। मौनी रॉय ने ब्राइडल लुक के अलावा अपने हेयर स्टाइल को भी काफी सिंपल रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
