Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नवरात्रि 2022 कलर डे 2: पावरफुल रेड कलर और क्लासिक संग कैजुअल आउटफिट आइडियाज़
देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित नवरात्रि का पावन पर्व बस अपनी दहलीज पर है। मां दुर्गा का प्रत्येक रूप एक विशिष्ट रंग से जुड़ा है और इसका एक विशेष महत्व है। नवरात्रि शब्द का संस्कृत में अर्थ नौ रातों से होता है। नौ नवरात्रि पर नौ रंगो का उल्लेख किया गया है। जिनमें से प्रत्येक का अपना महत्व है। लाल नवरात्रि के 9 रंगों में सबसे शक्तिशाली रंगों में से एक है। लाल मां ब्रह्मचारिणी का रंग है। ये शक्ति, और उग्रता को दर्शाता है। इस दिन देवी चंद्रघंटा मनाया जाता है। हिंदू रीति-रिवाजों में सबसे महत्वपूर्ण रंगों में से एक है। आज जब आप त्योहार मना रहे हैं तो इस खूबसूरत रंग को सजाएं।

रेड शरारा सेट
शरारा इस सीजन का सबसे लोकप्रिय एथनिक फैशन ट्रेंड है। एक शानदार रेड शरारा सेट आपके लुक में चार चांद लगा देता है। इसके साथ मिनिमल एक्सेसरीज़ और मेकअप आपको एलिगेंट दिखाता है।आप आज अपने फैशन गेम को बढ़ाने के लिए स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ अपने शरारा को स्टाइल कर सकते हैं।

रेड पंजाबी सूट
पंजाबी सूट फैशन में हमेशा इन होता है। इसके साथ आप अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। वेल्टर्न हो या इंडियन ये स्टाइल आप इस नवरात्रि को कैरी कर सकती है। रेड पंजाबी सूट में आप बहुत सुंदर नजर आएंगी। इसमें आप लाल अनारकली कुर्ता, पलाज़ो पैंट और एक मैचिंग दुपट्टा शामिल कर सकती हैं।

पारंपरिक लाल बनारसी साड़ी
आप पारंपरिक बनारसी साड़ी के साथ कभी भी गलत नहीं हो सकतीं। इसे पहन कर आप हमेशा ग्रेसफुल नजर आती हैं। आप अपने लुक को पूरा करने के लिए सोने की चूड़ियां और स्टेटमेंट स्टड्स चुन सकती हैं।

रेड लहंगा और जैकेट
रेड लहंगा और जैकेट के लिए आप फ्लोरल ब्लाउज़ और लाल लहंगे संग अपने लुक को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। इसे स्टैंड कॉलर मैचिंग जैकेट के साथ लेयर करें। को-ऑर्ड आउटफिट आधुनिक और पारंपरिक का सही कॉम्बिनेंशन है। जिसे आप अपने नवरात्रि पोशाक के रूप में पहनने पर सोंट सकती हैं। रेड आउटफिट के साथ मेल खाते स्टेटमेंट ईयररिंग्स चुने।

लाल इंडो-वेस्टर्न ड्रेस
लाल इंडो-वेस्टर्न ड्रेस सही विकल्प है, जब आप एक मॉर्डन आउटफिट की तलाश कर रहे हैं, जिसमें कुछ पारंपरिक डिज़ाइन भी एड हो। साइड ऑफ शोल्डर बंधनी ड्रेस आप सेलेक्ट कर सकती है। हेमलाइन पर ट्रेडिशनल गोल्ड ज़री बॉर्डर लुक को और हाईलाइट कर देता है। शानदार स्टेटमेंट ईयररिंग्स चुने, जो आपके आउटफिट को एथनिक टच दे।



Click it and Unblock the Notifications
