Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Navratri 2021: गरबा नाइट के लिए एकदम परफेक्ट च्वॉइस हैं यह फुटवियर
नवरात्रि आते ही मन गरबा करने के लिए मचल उठता है। वैसे डांस की मस्ती में झूमते हुए मां की आराधना करने का अपना एक अलग ही आनंद है। आमतौर पर, यह देखने में आता है कि जब गरबा नाइट की बात होती है तो महिलाएं अपने आउटफिट से लेकर मेकअप व हेयरस्टाइल पर ध्यान देती हैं। लेकिन आपके फुटवियर का क्या? शायद आपने इस बारे में कभी विचार ना किया हो, लेकिन एक परफेक्ट लुक पाने के लिए फुटवियर पर भी फोकस किया जाना बेहद आवश्यक है।
चूंकि, महिलाएं गरबा नाइट पर लहंगा-चोली पहनती हैं, इसलिए उनके मन में जूतियां या मोजड़ी पहनने का ही ख्याल आता है। यकीनन गरबा नाइट के लिए यह एक बेहतरीन फुटवियर ऑप्शन है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप नवरात्रि के नौ दिनों तक केवल एक ही तरह के फुटवियर को कैरी करें। मोजड़ी के अलावा भी आपके पास कई ऑप्शन हैं, जो एथनिक वियर के साथ बेहद अच्छे लगते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फुटवियर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप नवरात्रि के दौरान लहंगा-चोली के साथ बेहद आसानी से पहन सकती हैं-

जूतियां या मोजड़ी
मोजड़ी एक इंडियन स्टाइल बैलेरिना फुटवियर हैं, जो एथनिक वियर खासतौर से लहंगा-चोली के साथ बेहद अच्छी लगती हैं। आज के समय में जूतियां एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करती हैं, जिसे किसी भी उम्र की महिलाएं बेहद आसानी से पहन सकती हैं। इनकी एक खासियत यह भी है कि यह बेहद ही कंफर्टेबल होती हैं और इसलिए गरबा नाइट पर डांस करते हुए इन्हें पहनने से कोई परेशानी नहीं होती। इसमें आप बीड्स से लेकर स्टोन्स व फ्रिंज लुक आदि को कैरी कर सकती हैं। यह देखने में बेहद स्टनिंग लगती हैं। हालांकि, अगर आपकी हाइट शॉर्ट है तो आप मोजड़ी पहनने से बचें, क्योंकि यह आपकी हाइट को अधिक नहीं दिखाती हैं।

वेजेस हील्स फुटवियर
चूंकि आपको गरबा नाइट पर डांस करना है, इसलिए शायद आप हील्स पहनने से बचें। लेकिन अगर आपकी हाइट कम है तो हील्स पहनकर ही आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप लहंगा-चोली के साथ वेजेस हील्स फुटवियर को स्टाइल करें। इनकी खासियत यह होती है कि यह पेंसिल हील्स व अन्य हील्स की अपेक्षा अधिक कंफर्टेबल होते हैं। साथ ही एथनिक वियर में आपके लुक को कॉम्पलीमेंट करतें हैं।

फ्लैट्स फुटवियर
आमतौर पर यह माना जाता है कि फ्लिप-फ्लॉप या फिर फ्लैट्स फुटवियर केवल केजुअल्स के लिए ही होते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इन दिनों मार्केट में कई तरह के फ्लैट्स फुटवियर अवेलेबल हैं, जिन्हें केजुअल आउटफिट के अलावा लहंगा-चोली के साथ भी पहना जा सकता है। चूंकि यह सुपर कंफर्टेबल होते हैं, इसलिए गरबा नाइट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होते हैं। आप इनमें अपने आउटफिट के अनुसार डिफरेंट कलर्स या पॉम पॉम लुक आदि को सलेक्ट कर सकती हैं।

स्नीकर्स
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन पिछले कुछ वक्त से लहंगा-चोली के साथ स्नीकर्स पहनने का चलन भी काफी अधिक बढ़ गया है। अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जो अपने फुटवियर को ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाना चाहती हैं तो ऐसे में स्नीकर्स पहनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। आप प्लेन व्हाइट स्नीकर्स के अलावा एंब्रायडिड व एंबेलिश्ड स्नीकर्स को भी गरबा नाइट के दौरान स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको एक पार्टी रेडी लुक देगा।



Click it and Unblock the Notifications
