Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बेटी मालती-पति जोनस संग इंडिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट लुक रहा बेहद खास
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति और फेमस सिंगर निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची। प्रियंका के साथ पहली बार उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी इंडिया आई हैं। प्रियंका और निक और साथ में मालती की तस्वीर कुछ ही मिनट में ट्रेंड करन लगीं। प्रियंका इस वक्त एक ग्लोबर स्टार हैं, वो अपनी हर छोटी-बड़ी बात के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका का मुंबई आने के बाद एयरपोर्ट लुक काफी चर्चा में बना हुआ हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वैसे तो प्रियंका का एयरपोर्ट लुक हमेशा ही ट्रेंड में आ जाता है, लेकिन इस बार बात कुछ खास है, क्योंकि वो अपनी बेटो को गोद में लिए हुए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ दिये पोज़
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद तुरंत ही मीडिया ने उनको घेर लिया, और तस्वीरें खींचने लगें। वहीं प्रियंका ने भी काफी आराम से अपने पोज दिये, साथ में मालती को गोद में लेकर क्यूट पोज भी उन्होंने दिये।

प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक
प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक बहुत ही स्टनिंग दिखा, स्टाइल क्वीन प्रियंका एयरपोर्ट स्टाइल की काफी तारीफ हो रही है। एयरपोर्ट पर प्रियंका स्टाइलिश स्कर्ट और टॉप पहने थीं। प्रियंका ने डार्क पिंक कलर की स्कर्ट पहन रखी थी, जो लेफ्ट लेग पर थाइ हाइ स्लिट थी, वहीं इसके साथ उन्होंने मैचिंग का क्रॉप टॉप कैरी किया था। लेकिन सबकी नजरें प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती पर ज्यादा जमीं। प्यारी सी मालती पैरों में पायल पहने हुएं नजर आई। अपनी ड्रेस के साथ प्रियंका ने पैरों में आराम के लिए शूज पहने थे।
ये कहा जा रहा है कि प्रियंका अपने परिवार के साथ इंडिया इसलिए आई है कि वो परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची हैं।



Click it and Unblock the Notifications
