Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावन में इन बॉलीवुड डिवाज से ले ग्रीन आउटफिट्स के आइडिया, तीज-फंक्शन में दिखेंगी आप सबसे जुदा
सावन का महीना शुरु हो चुका है। सुहागन महिलाओं के लिए सावन बहुत ही स्पेशल होता है। क्योंकि इस महीनें में कई तीज-त्योहार एक साथ आते हैं। वैसे तो इस पूरे महीने महिलाओं के लिए हरा रंग बहुत महत्व रखता है। लेकिन हरियाली तीज बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। हरियाली तीज पर हरा रंग पहनना का रिवाज है। तीज बस आने को है और महिलाओं ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह महिलाओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिस दिन महिलाएं अपने साज-श्रृंगार पर विशेष रूप से ध्यान देती हैं। यूं तो इस दिन महिलाएं कई तरह के खूबसूरत पारंपरिक परिधान पहनना पसंद करती हैं, लेकिन इस त्योहार पर हरे रंग को पहनने की विशेष मान्यता है। आप तीज के दिन हरे रंग की साड़ी से लेकर सूट तक को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। हालांकि, इस दिन अगर आप सबसे अलग व खास दिखना चाहती हैं तो ऐसे में बॉलीवुड दीवाज के ग्रीन कलर लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड बालाओं के ग्रीन कलर एथनिक लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

कंगना रनौत का ग्रीन साड़ी लुक
अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जो अपने लुक को एक एलीगेंस के साथ कैरी करना पसंद करती हैं तो आप कंगना रनौत के इस लुक से आइडिया लें। प्लेन ग्रीन साड़ी में गोल्डन गोटा पट्टी बार्डर उन्हें एक स्टाइलिश टच दे रहा है। यूं तो कंगना ने इस लुक में लाइट मेकअप किया है। हालांकि, आप फेस्टिव मूड को देखते हुए मेकअप को हल्का बोल्ड टच दे सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा का ग्रीन साड़ी लुक
तीज के त्योहार पर अगर आपने इवनिंग पार्टी रखी है या फिर आप शाम के समय तैयार हो रही हैं तो ऐेसे में अपने लुक को थोड़ा स्पाइसअप करने के लिए आप सीक्वेंस टच दे सकती हैं। इस लुक में मलाइका ने सिल्वर व ग्रीन कलर की सीक्वेंस लुक साड़ी को कैरी किया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने प्लेन ग्रीन ब्लाउज को पेयर किया है। इवनिंग लुक को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्मोकी आई लुक कैरी किया है। हालांकि, आप चाहें तो आइज की जगह लिप्स को भी हाईलाइट कर सकती हैं।

माधुरी दीक्षित का ग्रीन कलर लुक
अगर आप साड़ी से अलग खुद को स्टाइल करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में माधुरी दीक्षित के इस ग्रीन कलर लुक से आइडिया लें। इस लुक में माधुरी दीक्षित ने ग्रीन कलर अनारकली सूट कैरी किया है। इस अनारकली सूट में सिल्वर एंब्रायडिड वर्क उनके लुक को खास बना रहा है। आप भी तीज पर माधुरी की तरह स्टेटमेंट इयररिंग्स को पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

विद्या बालन का ग्रीन कलर लुक
अगर तीज पर आप कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो विद्या बालन की तरह व्हाइट और ग्रीन कलर में स्ट्राइप्ड लुक चुन सकती हैं। इस लुक में विद्या ने स्ट्राइप्ड साड़ी के साथ मैचिंग हाईनेक ब्लाउज पेयर किया है। गोल्डन स्टेटमेंट इयररिंग्स और बन उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर का ग्रीन कलर लुक
फ्लोरल प्रिंट एक ऐसा प्रिंट है, जो कभी भी चलन से बाहर नहीं होता। आप इसे केजुअल्स से लेकर खास अवसर पर पहन सकती हैं। इस लुक में जान्हवी ने लाइट ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी को मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया है। कोहल आइज और चांदबाली उनके लुक को बेहद खास बना रही हैं।

शनाया कपूर का ग्रीन कलर लुक
अगर आप तीज के अवसर पर प्लेन ग्रीन साड़ी में भी अपना एक स्टेटमेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो शनाया कपूर के इस लुक को रिक्रिएट करें। शनाया ने इस लुक में प्लेन ग्रीन साड़ी पहनी हैं, जिसके बॉर्डर पर थिन लेस वर्क है। अपनी प्लेन साड़ी को पार्टी रेडी बनाने के लिए शनाया ने इसके साथ सीक्वेंस ब्लाउज को पेयर किया है। वहीं, हैवी इयररिंग्स, सटल मेकअप और बन हेयरस्टाइल तीज के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

श्रद्धा कपूर का ग्रीन कलर लुक
तीज के मौके पर एथनिक वियर के साथ अगर आप एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इस लुक से आइडिया लें। श्रद्धा ने इस लुक में स्लीवलेस क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट को पेयर किया है। इसके साथ ग्रीन कलर की जैकेट की लेयरिंग उनके लुक को एक ट्विस्ट दे रही है। उन्होंने एथनिक वियर को इंडो-वेस्टर्न टच देकर कैरी किया है।
तो अब आप किस बॉलीवुड डीवाज के ग्रीन कलर एथनिक वियर लुक को रिक्रिएट करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
