Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बहन रिया कपूर की शादी में सोनम कपूर ने पहनी रॉयल पायल, ये रहें पायल के ट्रेंडी डिजाइन
फेस्टिव सीजन और शादी फंक्शन में महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। सोलह श्रृंगार में पायल भी आता है। पायल इंडियन महिलाओं के लिए बेहद खास और जरुरी श्रृंगार है। पैरो में पायल पहनने का चलन काफी पुराना है। आजकल की महिलाओं में भी पायल पहनने का क्रेज देखने को मिलता है। बदलते लाइफस्टाइल के साथ कई चीजों में बदलाव आया है। महिलाएं सिंपल डिजाइन की पायल पहनने की बजाए ट्रेंडी, डिजाइनर और यूनीक डिजाइन की पायल पहनना पसंद करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं डिजाइनर पायल पहनती हैं। हाल ही में सोनम कपूर डिजाइनर पायल पहने नजर आईं है।

सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर की शादी हुई है। रिया ने अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए है। रिया की शादी में सोनम कपूर का ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक काफी चर्चा में रहा है। वहीं इंटरनेट पर सोनम कपूर की खूबसूरत और यूनीक डिजाइन पायल काफी चर्चा में बनी हुई है। सोनम कपूर ने ब्लू अनारकली सूट के साथ डिफरेंट डिजाइन की पायल पहनी है, उनकी ये डिजाइनर पायल लाखों महिलाओं को काफी पसंद आ रहा है। चलिए देखते हैं सोनम कपूर की खूबसूरत पायल।

सोनम कपूर पायल डिजाइन
सोनम कपूर ने बहन रिया की शादी में गोल्डन कलर की डिजाइनर पायल पहनी है। उनक पायल पर स्टोन और पर्ल वर्क भी है। सोनम कपूर की ये डिजाइनर पायल नई दुल्हन के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप भी पायल में नया और ट्रेंडी डिजाइन कैरी करना चाहती है तो सोनम कपूर के इस पायल लुक से आइडिया ले सकते हैं।

बारात डिजाइन पायल
इन दिनों पायल के ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन काफी ट्रेंड में है। लड़किया सिंपल पायल की जगह डिजाइनर पायल पहनना पसंद करती हैं। आजकल बारात डिजाइन पायल काफी ट्रेंड में है। बारात डिजाइन पायल में हाथी, पालकी और डोली डिजाइन बने हुए है। इस पायल में व्हाइट मोती वर्क भी किया गया है। जो कि पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। आप भी अपनी शादी के दौरान डिजाइनर पायल पहन सकते हैं।

अजमेरी डिजाइन पायल
पायल सुहाग की निशानी होती है। शादी के बाद नई दुल्हन पायल पहननती है। पायल किसी भी दुल्हन के पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देती है। फैशनेबल और खूबसूरत लुक क लिए आप अजमेरी पायल को कैरी कर सकती है। अजमेरी पायल चांदी की होती है लेकिन यह हैवी होती है साथ ही अजमेरी पायल के डिजाइन भी बहुत शानदार होते है। आप अपनी शादी के दौरान अजमेरी पायल को कैरी कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
