Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Fashion Tips For Summer: इस समर प्रिंट ऑन प्रिंट स्टाइल करें कैरी, दिखाएं अपना बोल्ड लुक
गर्मियों में लाइट कलर या फिर कॉटन फ्रैब्रिक के आउटफिट ज्यादा चलन में होते हैं, जिससे गर्मी में राहत मिलती है। लेकिन आपको गर्मी में सुकून के साथ स्टाइलिश भी नजर आना है और ट्रेंड में भी बने रहना हैं तो बॉलीवुड दीवाज को तो फॉलो करना ही पड़ता है। इन दिनों पोल्का डॉट प्रिंट के साथ ही प्रिंट ऑन प्रिंट आउटफिट का ट्रेंड देखा जा रहा है। जो गर्मियों में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं, जिससे आपकी आंखों को भी सुकून मिलता है और देखने में भी स्टाइलिश नजर आता है। आप ने अक्सर एक प्रिंट वाले आउटफिट ही कैरी किये होंगे लेकिन इस बार प्रिंट ऑन प्रिंट आउटफिट को गर्मियों में स्टाइल करें। इसमें आप काफी ट्रेंडी और गॉर्जियस नजर आने वाली हैं।

आप अपने लुक को इनहेंस करने के लिए दो अलग अलग प्रिंट वाले आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। जैसे टॉप आप ने बड़े प्रिंट तो स्कर्ट या शॉर्ट्स अलग प्रिंट की कैरी कर सकती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दो अलग अलग प्रिंस मिक्स करने में कुछ मिस्टेक भी हो जाती है जिससे आपका लुक भी खराब दिखने लगता है। यहां पर बताई गई बातों को अगर आप फॉलो करती हैं तो यकीनन इस बस आप ही आप होने वाली हैं-

सिर्फ दो प्रिंट स्टाइल को ही कैरी करें
प्रिंट ऑन प्रिंट को कैरी करने के लिए आप इस बात का जरूर ध्यान दें कि दो से ज्यादा प्रिंट को कैरी ना करें, बॉटम और टॉप के लिए सिर्फ दो प्रिंट स्टाइल को ही कैरी करें। साथ ही आपको अपनी एक्ससरीज पर भी ध्यान देना होगा वो सिंपल होनी चाहिए।

प्रिंट में अलग अलग रंगों का सेलेक्शन
अगर आप दो प्रिंट में अलग अलग रंगों का सेलेक्शन करती हैं तो उसका भी आपको ध्यान रखना होगा। आप ब्लैक और व्हाइट को लेकर सेलेक्शन करना होगा। अगर रेड के साथ कोई और कलर मिक्स कर रही हैं तो बेसिक कलर को ही मैच करने की कोशिश करें। बड़े प्रिंट के साथ छोटे प्रिंट वाली आउटफिट को ही मिक्स करें। अगर प्रिंट लाइन है तो वर्टिकल और हॉरिजेंटल लाइन को ध्यान में रखें। इसी मिक्सअप से आपका लुक एन्हॉन्स होकर सामने आता है।

अपनी जूलरी और एक्ससरीज पर फोकस करें
जब आप प्रिंट ऑन प्रिंट स्टाइल कर रही हैं तो अपनी जूलरी पर ध्यान दें। आपकी एक्सरीज भी मिनिमल होनी चाहिए, आप प्रिंट के साथ हैवी जूलरी को मैच ना करें। आपको लाइट और जंग जूलरी इस पर मैच करनी चाहिए, जो दिखने में काफी बोल्ड ऑर ब्यूटीफुल होती है।
Image Courtesy- https://in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
