Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुरभि चंदना ने बनाया बोरिंग टॉप को फंकी, VIDEO में दीं फैंस को टिप्स
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने स्टाइलिश लुक और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंटरनेट पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुरिभ चंदना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सुरभि ने अपने फैंस के साथ DIY वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुरभि ने अपने पुराने टॉप को फंकी और स्टाइलिश लुक बनाने के टिप्स दिए है। सुरभि ने बहुत ही सिंपल तरीके से सिंपल टॉप को स्टाइलिश बनाने का तरीका बताया है। आप भी सुरभि के इस तरीके का इस्तेमाल कर बोरिंग टॉप को स्टाइलिश बना सकते है।

पुराने टॉप को दें स्टाइलिश टच
टीवी जगत की स्टाइलिश एक्ट्रेस सुरभि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर पुराने टॉप को फंकी लुक बनाने का तरीका शेयर किया है। वीडियो में सुरभि ने बहुत ही सिंपल तरीके से फंकी टच दिया है। स्टाइलिश टॉप बनाने के लिए आपको एक चॉक और कैंची जरुरत है। वीडियो में सुरभि ने अपने पुराने ब्लैक टॉप को क्रॉप टॉप में चेंज किया है।
View this post on InstagramA post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
सुरभि ने अपने टॉप को स्टाइलिश लुक देने के लिए सबसे चॉक से मार्क कर टॉप को काटा है। टॉप को 15 इंच काटा है ताकि क्रॉप टॉप लुक मिल सके। इसके साथ ही सुरभि ने टॉप की स्लीव काट दी है। हाफ स्लीव करने के बाद उन्होंने टॉप को फाइनल फिनिश करने के लिए पतली स्टिचिंग की है। इसके बाद फंकी डिजाइन ऐड करने के लिए उन्होंने बैक साइड से लाइन बनाती है। टॉप के बैक में लाइन बनाने के लिए वह कैंची से कट लगाती हैं। इसके सुरभि टॉप पहनकर दिखाती हैं। वीडियो में सुरभि का टॉप काफी फंकी लग रहा हैं। आप भी इस फंकी लुक को कैरी कर सकती हैं।
View this post on InstagramA post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic) on
स्कार्फ से बनाया टॉप
टीवी एक्ट्रेस सुरभि इससे पहले स्कार्फ से भी टॉप बना चुकी हैं। सुरभि ने ब्लू कलर के स्कार्फ से सेक्सी टॉप बना चुकी हैं। उन्होंने स्कार्फ को फ्रंट और बैक से बांधा, जिससे टॉप जैसा लुक मिला है। आप उनके इस लुक को कैरी कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
