Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
‘शेरदिल शेरगिल’ शो से सुरभि चंदना के स्टनिंग लुक्स, आप भी लें इंस्पिरेशन

टेलीविजन पर सुरभि चंदना काफी पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। ये अपने सीरियल्स में अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती है। रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ तक इनके फैशन ट्रेंड को लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने सीरियल के जरिए दिखाई गई बहुओं की छवि को बदली है। फिलहल सुरभि कलर्स के सीरियल शेरदिल शेरगिल में नजर आ रही हैं। जिसमें उनका बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। इस सीरियल में भी उन्होने अपने लुक्स से लोगों को अपना दिवाना बना लिया है। आइए शेरदिल शेरगिल की सुरभि चंदना के स्टाइलिश और एथनिक लुक्स पर एक नजर डालें।

मस्टर्ड साड़ी
एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने शो के दौरान मस्टर्ड मोनोटोन साड़ी कैरी किया। सुरभि का ये लुक ब्राइड्समेड के लिए परफेक्ट है। सुरभि ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए ग्रीन और पर्ल नेकपीस कैरी की है। साड़ी के साथ ये ब्लाउज उनके लुक में चार-चांद लगा रहा है।

ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी
साड़ियों का फैशन बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आज कल लड़कियां अपनी फ्रेंड या किसी करीबी की शादी में साड़ी पहनना पसंद करती है। साड़ियों में इन दिनों ज्योमेट्रिक पैटर्न्स, चेक्स और स्ट्राइप्स बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। अपने शो में सुरभि चंदना ने बहुत सिंपल ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रीप्ड साड़ी कैरी की है। लेकिन सुरभि ने इसे बहुत यूनिक तरीके से कैरी किया है। सुरभि ने इस स्टाइलिश साड़ी के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप और सिल्वर ईयररिंग्स पेयर किया है।

प्रिंटेड शरार सूट
शेरदिल शेरगिल शो में इस समय शादी का सीक्वेंस चल रहा है। जिसके फंक्शन में सुरभि सांगानेरी प्रिंटेड आयवरी शरार सूट में नजर आई। इस आउटफिट में सुरभि का कोर्सेट कुर्ती काफी एक्ट्रेक्टिव लग रही है। कोई भी लड़की वेडिंग फंक्शन के लिए इस आउटफिट से आइडिया ले सकती है।

व्हाइट लेसी लहंगे
अपने शो शेरदिल शेरगिल में सुरभि चंदना ने शादी सीक्वेंस में संगीत फंक्शन के लिए इस व्हाइट लेसी लहंगे को कैरी किया। सुरभि ने इस लुक के मोनोटोन स्टाइल को बनाए रखने के लिए इसे पर्ल और डायमंड ज्वैलरी के साथ पेयर किया है। इस लहंगे का ब्लाउज भी काफी एक्ट्रेक्टिव था।

ब्लैक एंड व्हाइट नेट साड़ी
ब्लैक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन एक क्लासिक कॉम्बिनेशन है, जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। आज कल लड़कियां इस कलर कॉम्बिनेशन को काफी पसंद कर रही है। खास कर एथनिक वियर में। सुरभि से आप ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट्स को लेकर आइडिया ले सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स आपको ग्लैमरस और सेक्सी लुक देने में मदद करता है। आप अपने वॉर्डरोब में इस तरह के आउटफिट्स को जरूर शामिल करें।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications