Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
कोरोना के चलते फीका पड़ा ईद का रंग, नहीं कर पाए शॉपिंग तो टेंशन न लें- पुराने कपड़ों से ऐसे करें स्टाइलिंग
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। कोविड 19 की वजह से ईद के त्योहार का रंग काफी फीका है। इस फेस्टिवल सीजन पर मार्केट में दुकान बंद वहीं महिलाएं नए कपड़े और ज्वैलरी की शॉपिंग नहीं कर सकती हैं।

ईद को सेलिब्रेट करने के लिए आप पुरानी ज्वैलरी और कपड़ो का इस्तेमाल कर अपने लुक में कुछ ट्विस्ट एंड टर्न्स ला सकती हैं। ईद पर खूबसूरत लुक के लिए आप हिना खान के स्टाइलिंग और फैशन सेंस को फॉलो कर सकती हैं।

व्हाइट सूट
कोरोना वायरस की वजह से ईद घर पर ही सेलिब्रेट करनी है ऐसे में आप घर पर व्हाइट कॉटन का कुर्ता का इस्तेमाल कर सकती हैं। व्हाइट कुर्ते के साथ आप सिल्वर ज्वैलरी कैरी कर सकती है। व्हाइट कुर्ते के साथ आप डार्क स्मोकि आई मेकअप और डार्क शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। व्हाइट कुर्ते पर डार्क मेकअप बहुत ही अच्छा लगता है।

साड़ी
ईद पर खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए आप साड़ी पहन सकती हैं। ईद पर आप अपनी मम्मी की साड़ी पहन सकते हैं। आप साड़ी को टॉप के सात कैरी कर नए स्टाइल से ड्रेसअप कर सकती हैं। हिना खान की तरह आप लाइट शेड साड़ी पहन सकती हैं। लाइट शेड साड़ी के साथ आप डार्क मेकअप कर ईद को खास बना सकती हैं।

व्हाइट एंड रेड कुर्ता
ईद पर आप हिना कान के इस शरारा और कुर्ता कैरी कर सकती हैं। व्हाइट एंड रेड वर्क वाले कुर्ते के साथ साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शरारा पहना हुआ हैं। हिना खान ने इस आउटफिट के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाईं हुई है। आप भी ईद के मौके पर हिना खान के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

हिना खान ब्लू शरारा
कोरोना काल में आप हिना खान की तरह लाइट शरारा सूट पहन सकती हैं। गोटा पट्टी वाला ये लाइट ब्लू कलर का शरारा सूट ईद के लिए एकदम बेस्ट है। हिना खान ने इस आउटफिट के साथ डार्क ब्राउन लिपस्टिक और शिमरी आई मेकअप किया हुआ है। शिमरी आई मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक लाइनर लगया हुआ है। हिना खान खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
