Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Pregnancy Fashion: प्रेग्नेंसी में कंफर्टेबल आउटफिट में दिखना है स्टाइलिश, तो नेहा धूपिया से लें फैशन टिप्स
प्रेग्नेंसी में खूबसूरत और फैशनेबल दिखना हर महिला को पसंद होता है, लेकिन महिलाएं चाहकर भी प्रेग्नेंसी में फैशनेबल और स्टाइलिश लुक कैरी नहीं कर पाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं आरामदायक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान परेशान रहती है कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान आरामदायक कपड़ो में कैसे स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आएंगी। प्रेग्नेंसी में आरामदायक और फैशनेबल लुक के लिए नेहा धूपिया से फैशन टिप्स लें सकती हैं।

नेहा धूपिया इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। नेहा धूपिया का प्रेग्नेंसी फैशन इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है, एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। फोटो और वीडियो में नेहा धूपिया ना केवल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं बल्कि कंफर्टेबल भी नजर आ रही हैं। चलिए देखते हैं नेहा धूपिया का प्रेग्नेंसी फैशन।

लॉन्ग ड्रेस के साथ मल्टीकलर श्रग में नेहा धूपिया
नेहा धूपिया प्रेग्नेंसी के दौरान स्टाइलिश और कंफर्टेबल आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। नेहा के इस लुक की बात करें तो नेहा धूपिया ने न्यूड कलर कलर लॉन्ग ड्रेस पहना हुआ है। एक्ट्रेस ने वीक नेकलाइन ड्रेस के साथ मल्टीकलर लॉन्ग श्रग कैरी किया हुआ है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस ना केवल स्टाइलिश बल्कि कंफर्टेबल भी नजर आ रही हैं।

काफ्तान ड्रेस
नेहा धूपिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। उनके इस लुक की बात करें एक्ट्रेस काफ्तान ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। सिल्क का ये काफ्तान काफी आरामदायक है। न्यूड कलर के प्रिटेंड काफ्तान के एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक कैरी किया हुआ है। वी नेकलाइन आउटफिट में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। काफ्तान ड्रेस ज्यादा महंगा नहीं होता है इसे आप आसानी से खरीद सकते हैं।

गोल कॉटन का कुर्ता
प्रेग्नेंसी में स्टाइलिश और आरामदायक लुक के लिए आप नेहा धूपिया की तरह सिंपल गोल कॉटन का कुर्ता कैरी कर सकती हैं। इन दिनों गोल कटॉन का कुर्ता ट्रेंड में भी है। गोल कॉटन का कुर्ता काफी कंफर्टेबल है। इस कुर्ते को आप आसानी से 1000 रुपए में खरीद सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
