Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बकरीद ईद पर खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए आमना शरीफ के शरारा सूट से लें आइडिया
ईद उल अजहा यानी बकरीद या बकरा ईद बेहद खास त्योहार है। ईद के इस खास मौके पर महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट पहनती हैं। ईद के लिए दिन खूबसूरत लुक के लिए आप टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ से फैशन आइडिया ले सकती हैं।

आमना शरीफ ईद पर ट्रेडिशनल और फैशनेबल आउटफिट कैरी करती हैं। चलिए देखते हैं आमना शरीफ के बेस्ट ईद लुक जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं।

व्हाइट शरारा में आमना शरीफ
बकरा ईद के दौरान काफी गर्मी होती है। गर्मियों में ब्राइट कलर पहनने से ज्यादा गर्मी लगती हैं। गर्मी में स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक के लिए आप आमना शरीफ के इस व्हाइट कॉटन शरारा को कैरी कर सकती हैं। आमना शरीफ ने व्हाइट गोल कुर्ती शरारा पहुना हुआ हैं। शरारा पर ग्लोडन लेस लगी हुई है। आमना ने इस आउटफिट के साथ मैचिंग व्हाइट गोल्डन पंजाबी जुत्ती पहनी हुई है। आमना के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। लाइट लिपस्टिक लिपस्टिक और वेवी हेयर स्टाइल में एक्ट्रेस बेहद खास लग रही हैं। हैवी और लॉग ईयररिंग उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। आप भी इस बकरा ईद व्हाइट आउटफिट कैरी कर दिखें सबसे खूबसूरत।

पीच कलर शरारा आउटफिट में आमना शरीफ
आमना शरीफ बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। आमना वेस्टर्न आउटफिट से लेकर इंडियन आउटफिट के बेहद खास अंदाज में कैरी करती हैं। आमना का ये लुक ईद के लिए एकदम परफेक्ट हैं। लाइट पीच कलर के शरारा सूट में एक्ट्रेस बेहद कमाल की लग रही हैं। आमना ने शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती पहनी हुई है। उनके शरारा पर सिल्वर लेस और स्टोन वर्क उनके आउटफिट में चार चांद लग रहा है। आमना शरीफ ने पीच कलर के शरारा सूट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है। लाइट पिंक लिपस्टिक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शरारा के साथ एक्ट्रेस ने हैवी ईयररिंग पहने हुए है।

फ्लोरल प्रिंट गरारा सूट में आमना शरीफ
इन दिनों स्पैगेटी स्लीव शरारा और गरारा आउटफिट काफी ट्रेंड में बना हुआ हैं। ईद पर स्टाइलिश लुक के लिए आमना शरीफ के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। आमना शरीफ पीच कलर स्पैगेटी गरारा में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आमना ने फ्लोरल प्रिंट गरारा के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ हैं। आमना शरीफ ने इस आउटफिट के साथ हैवी झुमके पहने हुए हैं। हैवी सिल्वर झुमके में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
