Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बेबी शॉवर के मौके पर स्टाइलिश लुक के लिए लें इंस्पिरेशन
प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए बेहद खास पल होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के जीवन में कई तरह के बदलाव होते है। इस दौरान महिलाओं के कपड़े भी बदल जाते है। प्रेग्नेंसी के समय गोद भराई की रस्म होती है जिसे बेबी शॉवर कहा जाता है। प्रेग्नेंट महिलाएं अपने बेबी शॉवर को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं।

बेबी शॉवर के दिन महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं कि क्या पहने और क्या नहीं। अगर आप भी अपने बेबी शॉवर की प्लानिंग कर रही है तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस से फैशन इंस्पिरेशन लें सकती हैं। चलिए देखते हैं बेबी शॉवर के लिए बेस्ट आउटफिट ।

क्लासी लुक
बेबी शॉवर के दौरान क्लासी लुक के लिए आप नेहा धूपिया के इस लुक से आइडिया लें सकती हैं। नेहा धूपिया ने बेबी शॉवर के दौरान व्हाइट रफल डिजाइन का आउटफिट पहना था। नेहा का आउटफिट कॉटन का है जो कि बेहद कंफर्टेबल है। नेहा धूपिया ने व्हाइट आउटफिट के साथ वेवी हेयर कैरी हुआ है। नेहा लाइट मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

काजल अग्रवाल ट्रेडिशनल साड़ी
बेबी शॉवर के दौरान अगर आपको इंडियन आउटफिट पहनना है तो आपके लिए काजल अग्रवाल का ये ट्रेडिशनल आउटफिट एकदम बेस्ट है। काजल अग्रवाल की लाल रंग की बनारसी साड़ी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजल ने रेड बनारसी साड़ी के स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। साड़ी के साथ एक्ट्रेस चौकर नेकलेस और हैवी ईयररिंग्स पहने हुए है। वेवी हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजल अग्रवाल के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड साड़ी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया है। काजल अग्रवाल के इस लुक से आप इंस्पिरेशन लें सकती हैं।

वेस्टर्न आउटफिट
बेबी शॉवर के दौरान अगर आप वेस्टर्न आउटफिट कैरी करना चाहती है तो आपके लिए मीरा राजपूत का ये लुक बेहतर रहेगा। मीरा राजपूत ने बेबी शॉवर के दौरान ऑफ शोल्डर व्हाउट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। व्हाइट आउटफिट पर ब्लैक डॉट उनके आउटफिट की खूबसूरती में चार चांद लग रहा है। रफल डिजाइन के लॉन्ग ड्रेस के साथ मीरा राजपूत ने लाइट मेकअप किया है। वेवी ओपन हेयर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ब्लैक एलीगेंट ड्रेस
बेबी शॉवर के दौरान आप एलीगेंट आउटफिट पहनना चाहती है तो आप नताशा स्तांकोविक के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। नताशा ने अपने बेबी शॉवर के दौरान ब्लैक मिड लेंथ ड्रेस को स्टाइल किया था। बेबी शॉवर के दौरान कंफर्टेबल लुक के लिए नताशा का ये आउटफिट एकदम बेहतर है। नताशा ने ब्लैक आउटफिट के साथ लाइट मेकअप कैरी किया है। नताशा ने ब्लैक आउटफिट के साथ सिंपल इयररिंग्स पहने हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
