Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
2022 Blazer Trends: बॉसी लुक पाने के लिए इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन, दिखेंगी एक्ट्रैक्टिव

ब्लेजर एक ऐसा आउटफिट है, जो सर्दी गर्मी हर सीजन में आपको कूल लुक देने में मदद करता है। विंटर वियर के अलावा भी आप ब्लेजर को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकते हैं। इस साल बॉलीवुड सेलेब्स ने ब्लेजर सूट पैंट को अपने फेवरेट आउटफिट में शामिल किया है। ब्लेजर महिलाओं को बॉसी लुक देने में मदद करने के साथ उन्हें एक्ट्रैक्टिव दिखाने में मदद करता है। साल 2022 में कई एक्ट्रेस ने बहुत ही यूनिक स्टाइल में ब्लेजर कैरी किए। जिन्हें आप भी अपने फैशन आउटफिट में शामिल कर सकती हैं। यहां तक की न्यू ईयर ऑफिस पार्टी के लिए आप सिंपल और ऑफिशियल लुक चाहती हैं तो इन एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन भी ले सकती हैं। तो आइए देखते हैं साल 2022 के ट्रेंडी ब्लेजर आउटफिट्स के बारे में...

कुल प्रीत सिंह
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने लुक्स से हमेशा सबको चौंका देती हैं। साल 2022 के अंत में उन्होने अपने फैंस को एक यूनिक ब्लेजर आउटफिट आइडिया दिया है। आप भी अपनी न्यू ईयर पार्टी के लिए को-ऑर्ड प्रिंटेड ब्लेजर और पैंट के साथ व्हाइट कलर के टी शर्ट कैरी कर के खुद को कूल लुक दे सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल अक्सर ही अपने वेस्टर्न लुक्स से सबको अपना दिवाना बना देती है। साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट काफी ट्रेंड में रहे। खासकर उनके ऑफिशियल लुक्स को लोगों ने काफी पसंद किया। प्रियंका चोपड़ा की ये ब्लैक फ्लोरल को-ऑर्ड सूट पैंट सेट आपके ऑफिस पार्टी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।

कियारा आडवाणी
बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी अक्सर अपनी स्टाइलिंग को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस साल कियारा का ब्लेजर कैरी करने का स्टाइल काफी चर्चा में रहा। ऐसे में आप कियारा की तरह मिनी ड्रेस के साथ ब्लेजर को स्टाइलिश तरीका से कैरी करने के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप कियारा की तरह ग्लिटर या सिक्विन ड्रेस के साथ ब्लेजर को इस तरह स्टाइल एक बार जरूर ट्राई करें।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की स्टाइलिश हसिनाओं में से एक आलिया भट्ट ने साल 2022 में अपने मोम टू बी लुक से सबके लिए एक अलग ही फैशन ट्रेंड सेट किया है। इस साल लोगों को आलिया भट्ट के सभी लुक्स बेहद पसंद आए। आलिया भट्ट ने येलो ब्लेजर और लूज पेंट में बॉस लेडी का एक अलग ही लुक लोगों के सामने रखा। इस तरह का लुक आपको ऑफिशियल पार्टी में सिंपल और डिफरेंट दिखने में मदद करेगा।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
