Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
New Year Look: न्यू ईयर पार्टी पर साड़ी में गॉर्जियस लुक पाने के लिए इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

साल 2022 खत्म होने वाला है। लोग नए साल के स्वागत के लिए हाथ फैलाएं खड़े हैं। लोगों ने न्यू ईयर पार्टी की तैयारियां तेज कर दी हैं। कई लोग न्यू ईयर पार्टी पर सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट ही पहनना पसंद करते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि इस तरह की पार्टी के लिए वेस्टर्न कपड़े ही बेस्ट होते है। लेकिन ये सिर्फ एक गलत धारणा है। इस तरह की पार्टीज में ड्रेस, गाउन्स या वेस्टर्न आउटफिट्स के अलावा भी आप कुछ ट्रेडिशनल आउटफिट को अपने ऑप्शन में शामिल कर सकती हैं। आप अपने न्यू ईयर पार्टी के लिए साड़ी भी चुन सकती हैं। अगर आप भी पार्टी में सबसे यूनिक और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

1. तमन्ना भाटिया
इस न्यू ईयर पार्टी में आप खुद को यूनिक लुक देना चाहती हैं, तो तमन्ना भाटिया का ये लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह माइक्रो प्लीटेड साड़ी आपको कम्फर्ट रखने के साथ औरों से अलग दिखाने में भी मदद करता है। आप इस साड़ी के साथ क्रोप टोप भी कैरी कर सकती हैं। जो आपको इंडो वेस्टर्न लुक देने में मदद करेगा।

2. कृति सेनन
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने सभी आउटफिट को काफी कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। अपने इस प्रींटेड साड़ी लुक में एक्ट्रेस काफी एक्ट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। आप भी एक्ट्रेस की तरह अपनी पार्टी के लिए इस तरह की साड़ी चुन सकती हैं। जिसके साथ ब्रालेट या कोई भी स्टाइलिश टॉप कैरी करें। जो आपके लुक में चार चांद लगाए।

3. कैटरीना कैफ
बेबी डोल कैटरीना कैफ अपने इस साड़ी लुक में काफी क्यूट लग रही हैं। पिंक कलर की प्लेन साड़ी के साथ गोल्डन बॉर्डर आपकी न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इस तरह की साड़ी के साथ आप कुछ फंकी हेयरस्टाइल कैरी करें। पार्टी में सभी की नजर आप पर ही टिकी रह जाएगी।

4. दिशा पाटनी
न्यू ईयर पार्टी के लिए साड़ी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आप दिशा पाटनी की तरह नेट की साड़ी पार्टी के लिए कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आप काफी खूबसूरत दिखेंगी।

5. मृणाल ठाकुर
अगर आप अपनी पार्टी के लिए व्हाइट, आयवरी, बेज कलर के आउटफिट्स को कैरी करना चाहती हैं, तो मृणाल ठाकुर आपके लिए बेस्ट इंस्पिरेशन हैं। आप एक्ट्रेस की तरह आयवरी रफल साड़ी कैरी कर सकती हैं।

6. अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ये लुक सब्यसाची कलेक्शन से लिया गया है। इस नीयॉन कलर की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस सॉफ्ट नेट, रफल ट्रिम बॉर्डर के साथ अनुष्का ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से कैरी किया है। अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग सीक्विन ब्लाउज पहना है। आपके न्यू ईयर पार्टी के लिए इस तरह की साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications