Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Christmas 2022: क्रिसमस पार्टी में एक्ट्रैक्टिव दिखने के लिए इन डीवाज से लें इंस्पिरेशन

क्रिसमस में सिर्फ दो दिन बचे हैं। सभी लोग इस दिन पार्टी के लिए अपने तेजी से तैयारी में जुटे हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक अपनी क्रिसमस पार्टी के लिए ड्रेस डिसाइड नहीं की है, तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं से आउटफिट आइडिया लेकर आए हैं। जिनसे आप इस साल क्रिसमस पार्टी में सबसे यूनिक और एक्ट्रैक्टिव दिखने के लिए रेड वेस्टर्न ड्रेस के लिए इंस्पीरेशन ले सकते हैं।

कृति सेनन - थाई हाई स्लिट रेड ड्रेस
एक्ट्रेस कृति सेनन आज कल अपने बोल्ड लुक के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो अपने हूस्न का जलवा चारों ओर बिखेरती रहती हैं। तस्वीर में भी कृति सेनन अपनी हॉटनेस का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं। इस थाई हाई स्लिट रेड ड्रेस में कृति बहुत एक्ट्रैक्टिव लग रही हैं। आप भी क्रिसमस पार्टी में अपनी सुंदरता का जलवा बिखेरने के लिए इस तरह के आउटफिट को पहन सकती हैं।

जान्हवी कपूर – बॉडी फिटेड रेड ड्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स और क्यूटनेस के लिए पहचानी जाती हैं। जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों और फैशन को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वैसे तो आप उनके हर आउटफिट से खुद के लिए इंस्पीरेशन ले सकती हैं। लेकिन बात जब क्रिसमस की हो तो आप उनके इस रेड ड्रेस को अपनी पहली चॉइस बना सकती हैं। ये आउटफिट आपके क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

कियारा आडवाणी - रेड को-अर्ड सेट
कियारा आडवाणी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सिंपल सूट से लेकर स्टाइलिश लुक तक खुद को हर आउटफिट में खूबसूरत कैसे दिखाना हैं, ये बात कियारा आडवाणी बखूबी जानती हैं। क्रिसमस पार्टी के लिए आप कियारा के इस सिंपल और क्लासी आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं। आप चाहे तो इस को-अर्ड सेट के साथ ब्लैक या व्हाइट ब्लेजर भी कैरी कर सकती हैं। ठंड से आपको बचाने के साथ ये स्टाइलिश लुक देने में भी आपकी मदद करेगा।

दीपिका पादुकोण - रेड पैंट सूट सेट
दीपिका पादुकोण अपने बॉल्ड लुक्स से हमेशा सबको चौंका देती हैं। अगर आप क्रिसमस पार्टी के लिए बॉसी लुक चाहती हैं, तो दीपिका पादुकोण का ये रेड पैंट सूट आउटफिट लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

अनन्या पांडे - शॉर्ट फ्लेयर्ड फ्रॉक ड्रेस
बॉलीवुड की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने क्यूट लुक्स के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट में क्यूट कैसे दिखना हैं, ये अनन्या पांडे अच्छे से जानती हैं। अगर इस क्रिसमस आपको भी अनन्या पांडे की तरह क्यूट लुक चाहिए, तो आप भी इस तरह के शॉर्ट फ्लेयर्ड फ्रॉक ड्रेस को चुन सकती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
