Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
New Year 2023: न्यू ईयर इव पार्टी के लिए इन सेलेब्स से लें आउटफिट इंस्पिरेशन

सभी ने अपने न्यू ईयर ईव की तैयारी शुरू कर दी है। 2 दिन बाद नए साल का स्वागत करने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आप भी न्यू ईयर ईव पार्टी पर बेस्ट लुक कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अपने वार्डरोब में स्टाइलिश आउटफिट्स शामिल करें। अगर आपने अभी तक न्यू ईयर पार्टी के लिए अपना आउटफिट डिसाइड नहीं किया है, तो इस खास मौके पर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस से आप वेस्टर्न आउटफिट के लिए हर तरह की ड्रेस के लिए आइडिया ले सकती हैं। जो न्यू ईयर पार्टी में आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। आज हम नए साल का स्वागत करने के लिए कुछ बॉलीवुड डिवज से आउटफिट आइडिया लेकर आए हैं। जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप न्यू ईयर पार्टी में खुद को काफी यूनिक और एक्ट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं।

1. शनाया कपूर
किसी भी नाइट पार्टी के लिए शिमरी ड्रेस सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक है। महिलाओं के लिए ये एक परफेक्ट पार्टी आउटफिट है। एक्ट्रेस शनाया कपूर की तरह आप भी सीक्विन मिनी ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेसेस कभी आउट ऑफ फैशन नहीं जाती है। तो आप सिर्फ न्यू ईयर पार्टी ही नहीं किसी भी तरह की पार्टी में ये ड्रेस कैरी कर सकती हैं। शनाया कपूर अपने इस ब्लैक कलर की सीक्विन ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। शनाया की ही तरह आप भी इस ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप कैरी करें। ओपन हेयर या फिर हाई मेसी पॉनीटेल के साथ अपने लुक को कम्प्लीट करें।

2. जान्हवी कपूर
बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अपने हॉट लुक्स के लिए जानी जाती हैं। आप न्यू ईयर पार्टी के लिए बॉडीकॉन ड्रेस या गाउन भी चुन सकती हैं। जान्हवी कपूर की तरह आप भी इस तरह की ड्रेस में काफी हॉट और सेक्सी नजर आएंगी। इस तरह की ड्रेस में आप अपना फिगर अच्छे से फ्लॉन्ट कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप लॉन्ग जैकेट या फिर ब्लेजर भी कैरी कर सकती हैं। जो आपके फैशन का ध्यान रखते हुए आपको ठंड से भी बचाएगा। इस तरह की ड्रेस में आप काफी कॉन्फिडेंट भी दिखेंगी। इसके साथ आप हाई हिल्स या बूट्स भी पहन सकती हैं।

3. कियारा आडवाणी
कोर्सेट ड्रेसेस महिलाओं के लिए एक परफेक्ट पार्टी आउटफिट है। इसमें आप बहुत मॉडर्न और खूबसूरत दिख सकती हैं। कियारा की तरह आप कोर्सेट गाउन ड्रेस न्यू ईयर पार्टी के लिए कैरी कर सकती हैं। ऐसी ड्रेस कैरी करने से पार्टी में सबकी नजर आप पर ही टिकी रह जाएगी।

4. मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा अपने हॉट लुक्स के लिए जानी जाती हैं। न्यू ईयर ईव के लिए आप मलाइका अरोड़ा से आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप मलाइका के इस लुक को भी चुन सकती हैं। शिमर स्लिप पार्टी ड्रेस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

5. जेसमीन भसीन
एक बार फिर फ्रिंज ड्रेसेस का रेट्रो फैशन ट्रेंड में देखने को मिल रहा है। जेसमीन भसीन की तरह आप भी न्यू ईयर पार्टी के लिए फ्रिंज आउटफिट कैरी कर सकती हैं। जिसमें आप काफी स्टाइलिश और खूबसूरत दिखेंगी।

6. रकुलप्रीत कौर
न्यू ईयर पार्टी में अगर आप वेस्टर्न आउटफिट में कम्फर्ट ड्रेस कैरी करना चाहती हैं, तो जंपसूट आपके लिए एक अच्छा विक्लप है। आप भी रकुलप्रीत की तरह एक्ट्रैक्टिव और सुंदर दिखने के लिए जंपसूट आउटफिट कैरी करें।

7. दीपिका पादुकोण
किसी भी मौके के लिए लेडी बॉस लुक को आप कभी भी न नहीं कह पाएंगे। आप अपने न्यू ईयर इव पर बॉस-लेडी वाइब वाले दीपिका के ग्लैमरस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप अपने हिसाब से भी अपना लेडी बॉस लुक रिक्रिएट कर सकती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
