Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
ब्रा से जुड़ी 5 गलतफहमियां, भूलकर भी न करें ऐसे मिथ पर यकीन- सही जानकारी यहां
आजकल के लाइफस्टाइल में महिलाएं किसी भी तरह के मिथ में विश्वास नहीं करती है लेकिन जब ब्रा की बात आती हैं, कुछ महिलाएं आज भी पुरानी विचारधाराओं को फॉलो करती हैं। आज भी कई महिलाएं कुछ मिथों पर यकीन करती हैं जो काफी अटपटी है।

आज हम उन मिथकों की सच्चाई पर बात करेंगे जिसकी वजह से कुछ महिलाएं सोचती है कि ऐसी ब्रा पहनी चाहिए वैसी ब्रा नहीं पहनी चाहिए। चलिए जानते है कि इन मिथक की असली सच्चाई क्या है।

सफेद रंग की ब्रा
हर लड़की ने पहली बार व्हाइट कलर की ब्रा पहनी होगीं, क्योंकि हमारी मां और दादी ने कहना है कि हल्के कलर दिखते नहीं है इसलिए हल्के कलर की ब्रा पहननी चाहिए जबकि ऐसा नहीं है। कुछ कपड़े में हल्के कलर की ब्रा भी उभरकर आती है। ऐसे में आप टीशर्ट के कलर की ब्रा का चयन करें। सफेद रंगी की ब्रा कपड़ो में नजर नहीं आती है यह एक मिथ है।

सालों तक चलती है ब्रा
कुछ महिलाओं का कहना है कि महंगी और अच्छे ब्रांड की ब्रा खरीदनें से ब्रा कई सालों तक चलती हैं। बता दें कि ये भी एक मिथ है आप कितनी भी अच्छी ब्रांड की ब्रा क्यों ना लें कोई भी ब्रा 6 महीने तक ही चलती है। क्योंकि ब्रा एक ऐसा आउटफिट है जिसे हम रोज पहनते है। ऐसे में रोज पहनने वाली ब्रा एक साल से ज्यादा नहीं चल पाती है। 6 महीने बाद ब्रा की स्ट्रेप ढीली हो जाती है।

पहले हुक में ब्रा पहने
महिलाएं अक्सर बोलती है कि पहले हुक में ब्रा पहनने से ब्रा लंबी चलती है साथ ही परफेक्ट शेप मिलता है जबकि ऐसा नहीं है आप ब्रा हुक अपनी फिटिंग के अनुसार लगाएं। अगर आपको दूसरे हुक में अच्छी फिटिंग मिलती है तो आप उसी में हूक लागएं। पहले हुक में ब्रा पहनना मात्र एक मिथ है जिस पर यकीन ना करें।

एक ही साइज
कुछ महिलाओं को कहना है कि ब्रेस्ट का साइज एक जैसा ही रहता हैं। कुछ महिलाएं सालों तक एक ही साइज की ब्रा पहनती है जबिक ऐसा नहीं है हमारे शरीर का वजन कम और ज्यादा हो जाता है ऐसे में बेस्ट के सही साइज के अनुसार ही ब्रा का चयन करना चाहिए। अगर आप वजन कम और ज्यादा हो जाता है तो आपका ब्रेस्ट साइज भी चेंज हो जाता है ऐसे में सही साइज की ब्रा लें।

ब्रा पहनकर सोना
कुछ महिलाएं रात को ब्रा पहनकर सोती है क्योंकि उनका मानना है कि रात को ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट ढीले नहीं होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है ब्रेस्ट के सैगिंग होने के कई कारण है। ब्रेस्ट में ढिलापन उम्र के साथ आता है, रात को ब्रा पहनकर सोने से कई तरह की परेशानी होती है। रात को ब्रा उतार कर सोना चाहिए ताकि स्किन को सांस लेना का मौका मिल सकें। रात ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट जलन और लाल निशान पड़ जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
