Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
जानें स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए कौन सी जींस है बेस्ट, इस तरह करें कैरी
आजकल जींस स्टाइल स्टेटमेंट है। स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियां जींस कैरी करती है। आजकल कई टाइप की जींस की है जिसे कैरी कर आप स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक कैरी कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं स्टाइलिश लुक के लिए अपनी हाइट और बॉडी टाइप के अनुसार जींस कैरी करना चाहिए।

अगर आप भी कंफ्यूज रहती है कि कौन सी जींस पहने या फिर नहीं चालिए जानते हैं स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए कौन सी जींस है बेस्ट।

हाई वेस्ट जींस
इन दिनों हाई वेस्ट जींस काफी ट्रेंड मे हैं। बहुत ही महिलाएं हाई वेस्ट जींस को लेकर हमेशा की कंफ्यूज रहती है कि हाई वेस्ट जींस कैरी करें या नहीं। स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए आप हाई वेस्ट जींस कैरी कर सकती हैं। हाई वेस्ट जींस और क्रॉप टॉप आपको स्टनिंग लुक देगा। अगर आप बेली फेट से परेशान है तो हाई वेस्ट जींस आपके लुक को खराब कर सकती हैं।

स्किनी फिट जींस
स्किनी फिट जींस का ट्रेंड कभी नहीं जाता है। स्किनी फिट जींस हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। दुनिया भर में स्किनी फिट जींस को काफी पसंद किया जाता है। स्किनी फिट जींस को आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। स्किनी फिट जींस के साथ स्टाइलिश टॉप कैरी कर आप पार्टी में भी जा सकती हैं। जिसकी टांगे मोटी है उनके लिए स्किनी फिट जींस बेस्ट है।

फ्लेयर्ड जींस
पिछले दो तीन सालों से फ्लेयर्ड जींस का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। हॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस फ्लेयर्ड जींस कैरी करती है। स्टाइलिश लुक के लिए प्लेन लूज टीशर्ट के साथ फ्लेयर्ड जींस कैरी करें। जिन महिलाओं की टांगे काफी पतली है उनके लिए प्लेयर्ड जींस काफी बेस्ट है।

रिप्ड जींस
रिप्ड जींस पिछले काफी टाइम से ट्रेंड में है। स्टाइलिश और स्टनिंग लुक के लिए आप रिप्ड जींस को कैरी कर सकती हैं। प्लेन व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू रिप्ड जींस बेहद कमाल की लगती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी एक्ट्रेस भी स्टाइलिश लुक के लिए रिप्ड जींस कैरी करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
