Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नथ के बिना अधूरा है दुल्हन का लुक, देखें लेटेस्ट और ट्रेंडी नथ डिजाइन
फैशनेबल लुक के लिए केवल ट्रेंडी कपड़े ही नहीं बल्कि ज्वैलरी का भी अहम रोल होता है। शादी में स्टाइलिश लहंगे के साथ साथ ब्राइडल ज्वेलरी भी बहुत खास होती है। ज्वेलरी के बिना किसी भी दुल्हन का लुक अधूरा माना जाता है। ज्वेलरी में सबसे खास नथ होती है।

नथ किसी भी दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, ऐसे में दुल्हन नथ को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। अच्छी और खूबसूरत नथ के लिए लड़कियां बहुत मेहनत करती है। ट्रेंडी नथ के लिए महिलाएं मार्केट के चक्कर लगाती है। चलिए देखते हैं बेस्ट और स्टाइलिश नथ।

पर्ल और मोतिओं वाली बड़ी नथ
नथ किसी भी दुल्हन के लिए बहुत खास होती है। खूबसूरत लुक के लिए आप पर्ल और मोतिओं वाली बड़ी नथ कैरी कर सकती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी के दौरान मोती और पर्ल वाली बड़ी नथ पहनी थी। आप अनुष्का शर्मा के इस नथ डिजाइन को कैरी कर सकती हैं। वहीं जिन महिलाएं का फेस डायमंड शेप का वह भी इस साइज की नथ को ट्राई कर सकती हैं। पर्ल और मोती वाली नथ आपको रॉयल लुक देंगी।

मीडियम साइज की नथ
मीडियम साइज की नथ कोई भी दुल्हन कैरी कर सकती हैं। आप लहंगे के साथ मैचिंग कलर के स्टोन वाली नथ का इस्तेमाल कर सकते है। वहीं राउंड फेस शेप की महिलाओं पर मीडियम साइज की नथ खूबसूरत लगती हैं।

महाराष्ट्रियन नथ
मराठी दुल्हन महाराष्ट्रियन नथ कैरी करती है। डिफरेंट और खूबसूरत लुक के लिए आप महाराष्ट्रियन नथ को कैरी कर सकती हैं।

छोटी नथ
बड़ी नथ को कैरी करना में बहुत परेशानी आती है, ऐसे में आप छोटी नथ को कैरी कर सकती हैं। छोटी नथ को कैरी करना आपके लिए काफी आरामदायक होगा। छोटी नथ कैरी कर आप अपनी खूबसूरत में चार चांद लगा सकते हैं।

फ्लोरल नथ
मेहंदी और हल्दी सेरेमनी के दौरान आप फ्लोरल नथ पहन सकते हैं। फ्लोरल ज्वेलरी में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

हैवी वर्क वाली नथ
खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए आप हैवी वर्क वाली नथ को भी कैरी कर सकती हैं। ओवल शेप की महिलाओं पर हैवी वर्क वाली नथ बहुत ही खूबसूरत लगेंगी। अगर आप एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती है तो आप इस नथ को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
