Latest Updates
-
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व
सीक्वेंस साड़ी के साथ पहनें सीक्वेंस ब्लाउज, देखें ट्रेंड़ी और स्टाइलिश डिजाइन
ब्लाउज किसी भी सिंपल साड़ी को स्टाइलिश बना सकता है। सिंपल साड़ी के साथ आप डिजाइनर ब्लाउज को कैरी कर अपना फिगर फ्लॉन्ट कर सकते हैं। इन दिनों लड़कियों के बीच सीक्वेंस ब्लाउज काफी ट्रेंड में बना हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस से लेकर आम महिलाएं सीक्वेंस साड़ी के साथ साथ सीक्वेंस ब्लाउज कैरी करना पसंद कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा से लेकर मौनी रॉय साड़ी के साथ सीक्वेंस ब्लाउज कैरी कर सकती है। फेस्टिव सीजन चल रहा है। फेस्टिव सीजन में महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती है। इस फेस्टिव सीजन आप भी स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए आप सीक्वेंस ब्लाउज कैरी कर सकते हैं। चलिए देखते हैं सीक्वेंस ब्लाउज के ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन।

ट्यूब ब्लाउज
सीक्वेंस ब्लाउज को आप स्टाइलिश और स्टनिंग अंदाज में कैरी कर सकती है। स्टाइलिश लुक के लिए आप ट्यूब स्टाइल ब्लाउज कैरी कर सकती है। कियारा आडवाणी ने सीक्वेंस साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज को बेहद कॉन्फिडेंट्स के साथ कैरी किया हुआ है।

हिना खान व्हाइट सीक्वेंस ब्लाउज
इन दिनों सीक्वेंस वर्क काफी ट्रेंड में बना हुआ है। आप भी इस ट्रेंड को फॉलो कर सकती है। हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में हिना खान ने व्हाइट साड़ के साथ व्हाइट सीक्वेंस वाला ब्लाउज पहना हुआ है। हिना खान ने यू शेप डीप नेक ब्लाउज पहना हुआ है। उनका ब्लाउज पतली स्लीव का है। आप भी स्टाइलिश लुक के लिए उनके इस ब्लाउज लुक को कैरी कर सकते हैं।

स्ट्रेप स्टाइल ब्लाउज में मौनी रॉय
स्टाइलिश और खूबसूरत लुक के लिए आप ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन का सीक्वेंस ब्लाउज कैरी कर सकते हैं। मौनी डीप स्ट्रेप ब्लाउज में बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही हैं।

डीप वी नेक ब्लाउज
इन दिनों वी नेक काफी ट्रेंड में है। सीक्वेंस ब्लाउज में डीप वी नेक ब्लाउज कैरी कर आप स्टनिंग और स्टाइलिश लगेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने सीक्वेंस साड़ी के साथ मैचिंग का सीक्वेंस ब्लाउज पहना हुआ है। आप भी जाह्नवी कपूर की तरह डीप वी नेक ब्लाउज कैरी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
