Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
स्टाइलिश लुक के लिए वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहने ये ट्रेंडी लेयर्ड नेकलेस
90 दशक की जूलरी का ट्रेंड एक बार फिर से ट्रेंड में है। बता दें कि हम चोकर और मूड रिंग्स की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम 90 दशक के लेयर्ड नेकलेस की बात कर रहे हैं। लेयर्ड नेकलेस 90 दशक में काफी फैशनेबल था। लेयर्ड नेकलेस में अलग अलग साइज, शेप और डिजाइन के पेंडेंट वाले चेन पहने जाते थे।

साल 2019- 20 में फिर से लेयर वाल नेकलेस का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी लेयर्ड नेकलस को कैरी कर रही हैं। दिशा पटानी, अनन्या पांडे और कैटरीना कैफ से लेकर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस लेयर्ड नेकलेस पहन रही हैं। आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की लेयर्ड नेकलेस को कैरी कर सकती है।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बी टाउन की स्टाइलिश एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप नंबर पर आती हैं। अक्सर इंटरनेट पर कैटरीना कैफ का फैशनेबल और स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। कैटरीना कैफ के इस लुक की बात करें तो कैटरीना कैफ ब्लू आउटफिट के साथ 3 लेयर वाली नेकलेस पहने हुए नजर आ रही हैं। आप भी कैटरीना कैफ की तरह 3 लेयर वाले इस नेकलेस को ट्राई कर सकती है।

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे बी टाउन की न्यू फैशन दीवा के रुप में जानी जाती हैं। अनन्या पांडे का स्टाइलिश लुक अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता हैं। अनन्या पांडे भी कई बार लेयर्ड नेकलेस में नजर आ चुकी हैं। अनन्या पांडे के इस लुक की बात करें तो अनन्या पांडे ने व्हाइट ड्रेस के साथ लेयर नेकलेस पहना है। लेयर नेकलेस में अनन्या पांडे बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

दिशा पटानी
दिशा पटानी बी टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। दिसा बी टाउन में अपने क्यूट लुक और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। दिशा पटानी का स्टाइल अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहता है। दिशा पटानी भी कई बार लेयर्ड नेकलेस पहने नजर आ चुकी हैं। दिशा पटानी के लुक की बात करें तो दिशा ने ब्लू डेनिम, वाइट प्लेन क्रॉप टॉप पहना हुआ हैं। अपने इस आउटफिट के साथ दिशा ने अलग अलग शेप और साइज लेयर्ड नेकलेल पहना हुआ है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बी टाउन में अपनी खास एक्टिंग के साथ साथ अपने खूबसूरत लुक के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर इंटरनेट पर दीपिका का स्टाइलिश लुक वायरल रहता हैं। दीपिका पादुकोण कई बार लेयर नेकलेस में नजर आ चुकी हैं। दीपिका पादुकोण ने व्हाइट ड्रेस के साथ लेयर नेकलेस पहना हुआ हैं। लाइट मेकअप, डार्क ब्राउन लिपस्टिक और लेयर नेकलेस में दीपिका पादुकोण बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

सुरभि चंदना
सुरभि चंदना टीवी जगत की स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेस हैं। सुरभि चंदना अक्सर अपने आउटफिट के साथ लेयर्ड नेकलेस पहने हुए नजर आती हैं। सुरभि चंदना ने ग्रीन टॉप और ब्लू जींस के साथ लेयर्ड नेकलेस पहना हुआ हैं। सुरभि लेयर नेकलेस में गजब की खूबसूरत लग रही हैं। आप उनके इस लुक को कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications