Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
New Year 2023: 2022 के इन वेडिंग आउटफिट ट्रेंड्स को नए साल में भी करें ट्राई

नए साल के आते ही वेडिंग सीजन भी शुरू हो जाता है। जिसके लिए महिलाएं वेडिंग में बेस्ट आउटफिट कलेक्शन कैरी करना चाहती हैं। जिसके लिए वो बीते हुए साल से भी फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। क्योंकि कुछ फैशन ट्रेंड्स ऐसे होते हैं, जो हम हर साल या बीते साल से ले सकते हैं। साल 2022 के वेडिंग सीजन में कुछ ट्रेडिशनल आउटफिट्स को काफी पसंद किया गया है। 2023 में अपने भाई-बहन, फ्रेंड या किसी करीबी की शादी में पहनने के लिए हर महिला बेस्ट आउटफिट की तलाश कर रही हैं। ऐसे में जाने वाले साल के कुछ आउटफिट ट्रेंड्स को आप फॉलो कर आने वाले नए साल में खूबसूरत दिख सकती हैं। तो आइए देखते हैं क्या है वो वेडिंग आउटफिट ट्रेंड्स जिन्हें आप 2022 से 2023 में भी ट्राई कर सकती हैं।
ऑफ व्हाइट लहंगा
इस साल कई तरह के वेडिंग ट्रेंड देखने को मिले। जिसमें ऑफ व्हाइट लहंगे के साथ लाइट कलर का लहंगा भी महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया गया है। महिलाएं पार्टी के लिए डार्क कलर के लहंगे को नजरअंदाज कर अब लाइट कलर के लहंगे को ज्यादा पसंद कर रही हैं। ऐसे में साल 2023 में आप भी ऑफ व्हाइट या लाइट कलर के लहंगे को अपनी चॉइस बना सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आपको चार्मिंग लुक मिलेगा।
इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स
शादी में वेडिंग डे के अलावा हल्दी, मेहंदी, संगीत जैसी कई रस्में होती हैं। जिसमें आप इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स को कैरी कर सकती हैं। ऐसे छोटे फंक्शन के लिए इंडो वेस्टर्न लुक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। साल 2022 में महिलाओं ने इस तरह के आउटफिट को काफी पसंद किया है। आप भी नए साल में इस तरह के इंडो वेस्टर्न आउटफिट को जरूर ट्राई करें।
शरारा सूट
शादियों के सीजन में शरारा सूट भी इस साल काफी ट्रेंड में रहा। ऐसे में किसी वेडिंग फंक्शन के लिए आप भी शरारा सूट पहन सकती हैं। इसे कैरी करने से आपको स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक मिलेगा। इस शरारा सूट के साथ आप मैचिंग ज्वैलरी और हील्स कैरी करें। ये आपके लुक को और निखारने में मदद करेगा।
प्रिंटेड लहंगा
साल 2022 में प्रिंटेड लहंगा लड़कियों और महिलाओं दोनों की पहली पसंद रहा। आने वाले साल में भी प्रिंटेड लहंगे को आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। शादी के फंक्शन में आप कम्फर्ट के साथ स्टाइलिश लुक भी ढुंढती हैं। प्रिंटेड लहंगा दिखने में जितना स्टाइलिश होता है, कैरी करने में उतना ही हल्का होता है। प्रिंटेड लहंगे को आप शादी के अलावा भी अन्य फंक्शन में पहन सकती हैं।
अनारकली लहंगा
साल 2022 में दुल्हनों ने अनारकली लहंगा काफी पसंद किया। ऐसे में आप भी अपनी या किसी खास की शादी के लिए अनारकली लहंगा चुन सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगाने में मदद करेगा। इतना ही नहीं इस लहंगा को कैरी करने के बाद आप को एक यूनिक और एक्ट्रैक्टिव लुक मिलेगा। जिसके बाद सबकी नजर आप पर टिकी रह जाएगी।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
