Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
करवा चौथ पर अपने लहंगे को दें यूनिक लुक, इस नए तरीके से पहनें लहंगा

करवा चौथ आने वाला है, ये दिन हर शादीशुदा महिला के लिए बहुत ज्यादा खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपनास रखती हैं। अच्छे से तैयार हो कर पूजा-पाठ करते हैं। मां करवा से अपने पति के साथ अपने रिश्ते और प्यार के लिए आशीर्वाद मांगती है। करवा चौथ में महिलाएं पूजा पाठ करने और व्रत रखने के अलावा तैयार होने के लिए एक्साइटेड होती हैं। महिनों पहले से शॉपिंग करना, पलर्र बुक करना शुरू कर देती हैं। महंगे महंगे कपड़े खरीदने पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं। लेकिन आपकी शादी का सबसे महंगा लहंगा यूही घर में रखा हुआ है। लहंगा ज्यादा हैवी होने के कारण अब इसे पहनने से बचने की कोशिश करते हैं। और एक ही डिजाइन का लहंगा बार बार पहन कर बोर हो गए हैं। लेकिन आज हम आपके सामने कुछ आइडियाज लेकर आए है, जिससे आप अपना ब्राइडल लहंगा कुछ अलग अंदाज में पहन सकती हैं। इससे आप आपने ब्राइडल लहंगे को कस्टामाइज कर के दोबारा नए लुक में पहन सकती हैं।

1. लहंगे को साड़ी स्टाइल में करें कैरी
अपने ब्राइडल लहंगे को लहंगा लुक में आपने अपनी शादी में पहन लिया है। लेकिन अब दोबारा आप इसे पहनने के लिए साड़ी स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं। इस लुक को कैरी करना बहुत आसान है। सबसे पहले आप अपना लहंगा पहन लें, अब लहंगे के आधे हिस्से में लहंगे से मैचिंग या कन्ट्रास में कोई भी हैवी दुप्पटा या साड़ी को अच्छे से ड्रेप कर के अपने एक कंधे पर रख लें। इस तरह आप अपने ब्राइडल लहंगे को लहंगा साड़ी स्टाइल में पहन सकती हैं। ये ना सिर्फ आपको अच्छा लुक देगी। बल्कि लोग आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे।

2. यूनिक तरीके से कैरी करें ब्लाउज
ब्राइडल लहंगे का ब्लाउज बहुत हैवी होता है। और लहंगे का मैचिंग का भी होता है। जिस वजह से आप इसे दोबारा पहने से कटराते हैं। लेकिन आप अपने ब्लाउज को नए स्टाइल में कस्टमाइज कर सकते हैं। आप अपने लहंगे के साथ उसका ब्लाउज न पहन कर कुछ अलग ट्राई करें। इसके लिए आप लहंगे के साथ कोई भी क्रॉप टॉप, फुल स्लीव्स ब्लाउज या शर्ट पहन सकती हैं। इस तरह नए अंदाज में ब्लाउज कैरी कर सकते हैं। इससे आपके लहंगे का लुक भी बदल जाएगा। ये लुक आपको एक ग्लैमरस लुक देगा।

3. लहंगे की चुन्नी बदलें
ब्राइडल लहंगे की चुन्नी भी काफी हेवी होती है। और लहंगे को ब्राइडल लुक भी उसकी चुन्नी से मिलती है। ऐसे में आप अपने लहंगे के साथ कोई हल्की चुन्नी या फिर शिफॉन का दुप्पटा कैरी कर सकती हैं। लहंगे की चुन्नी के लिए आप कोई भी कांट्रास दुप्पटा ले सकती हैं। कोशिश करें की ब्राइडल लहंगे के साथ आप लाइट कलर के दुप्पटे ही कैरी करें।

4. कोटी के साथ करें कैरी
ब्राइडल लहंगे को नया लुक देने के लिए आप उसकी हैवी चुन्नी कैरी करने की जगह आप लॉग कोटी पहन सकती हैं। लहंगे से कांट्रास में कोई सिम्पल पर दिखने में एलीगेंट लगें ऐसे कोटी पहनें। ये ना सिर्फ आपके ब्राइडल लहंगे को नया लुक देगा, बल्कि आपकी सुंदरता में चार चांद भी लगा देगा।

5. लहंगे का केन-केन हटाएं
ब्राइडल लहंगा काफी हेवी होता है, जिसका कारण है उसमें लगा केन केन। लहंगा में केन केन की दो से तीन लेयर लगाई जाती है। इसी वजह से आपके लहंगा में घेरा अच्छा आता है, और फूला फूला भी लगता है। ऐसे में आप इसे हल्का करने के लिए केन केन हटा सकते हैं। ऐसा करने से आपके लहंगा का भार भी कम हो जाएंगा। और ये फूला भी कम लगेगा। लहंगा का लुक भी हल्का हो जाएगा। इसे कैरी करने में भी आपको परेशानी नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications
