Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
नवरात्रि के नौ दिन पहने अलग अलग रंग के मास्क, दुर्गा पूजा में है रंगों का महत्व
कोरोना वायरस महामारी ने लोगों के जीवन में काफी बदलाव किया है। बिना मास्क पहने लोग घर से बाहर नहीं जाते हैं। वहीं अब फेस्टिव सीजन शुरु हो चुका है। कोरोना वायरस महामारी के बीच चैत्र नवरात्री में लोग दुर्गा पूजा और मां की प्रार्थना करेंगे। मां दुर्गा को खुश करने के लिए भक्त पूजा पाठ के साथ साथ किस रंग के कपड़े पहनें जाए इस बात पर काफी ध्यान रखते हैं। कहा जाता है कि नवरात्र के 9 दिनों अलग अलग रंगो के कपड़े पहनने से घर में सुख समृद्धि आती है।

वहीं कोरोना वायरस की वजह से पूजा पाठ नियम और कानून को ध्यान में रखकर करना होगा। पूजा पाठ मास्क पहनकर करना होगा। दुर्गा पूजा पर इस साल नौ दिनों के लिए 9 अलग अलग कलर्स के मास्क मार्केट में मिल रहे हैं। अगर आप नवरात्रि पर 9 दिनों तक मां को प्रसन्न करने के लिए डिफरेंट कलर कपड़े पहनते हैं, तो उनके अनुसार आप मैचिंग का मास्क भी लगा सकते हैं। ये कलरफुल मास्क आपके कपड़े के साथ मैच करेंगे। चलिए जानते हैं किस दिन पहने किस कलर का मास्क।

पहना दिन ऑरेंज कलर
फेस्टिव सीजन में ब्राइट कलर काफी पहने जाते हैं। नवरात्री के दौरान भी महिलाए ब्राइट कलर पहनती हैं। दुर्गा पूजा के पहले दिन ऑरेंज कलर पहना जाता है। ऑरेंज कलर खुशी और उर्जा का प्रतीक होता है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती हैं। इस दिन आप ऑरेंज ड्रेस के साथ मैचिंग का ऑरेंज मास्क लगा सकते हैं।

नवरात्री के दूसरे दिन पहने सफेद मास्क
नवरात्री के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं। इस दिन सफेद मास्क का यूज किया जा सकता है। व्हाइट कलर शांति और पवित्रता का प्रतीक होता है।

तीसरा दिन लाल कलर का मास्क पहने
नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। दुर्गा पूजा के तीसरे दिन लाल रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। लाल रंग सुंदरता और निडरता का प्रतीक होता है। इस दिन आप लाल मास्क का यूज कर सकते हैं।

चौथा दिन पहने रॉयल ब्लू
दुर्गा पूजा के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा करते हैं। इस दिन रॉयल ब्लू कलर पहना जाता है। यह कलर धन और स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। चौथे दिन आप रॉयल ब्लू मास्क का यूज कर सकते हैं।

नवरात्रि के पांचवें दिन येलो मास्क पहनें
दुर्गा पूजा के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। इस दिन का रंग पीला है। यह रंग खुशी और चमक का प्रतीक है। आप भी इस येलो मास्क पहन सकती हैं।

नवरात्रि के छठे दिन हरे रंग का मास्क का करें इस्तेमाल
दुर्गा पूजा के छठे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि का रंग हरा माना जाता है। इसलिए इन दिन लोग हरे रंग के कपड़े पहनते हैं। हरा रंग नई शुरुआत और वृद्धि को दर्शाता है। आप भी छठे दिन हरे रंग का मास्क पहनें।

दुर्गा पूजा सातवें दिन पहने ग्रे कलर
मां कात्ययानी की पूजा सातवें दिन की जाती है। इस दिन ग्रे कलर पहना जाता है। आप भी इस दिन ग्रे कलर का मास्क पहन सकते हैं। ग्रे कलर नई शुरुआत को दर्शाता है।

नवरात्रि के आठवें दिन पहने पर्पल कलर का मास्क
आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती हैं। इस दिन पर्पल कलर पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। पर्पल कलर बुद्धि और शांति की शक्ति का प्रतीक होता है। इसलिए दिन पर्पल कलर पहना जाता है।

नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी के दिन पहने पीकॉक ग्रीन
दुर्गा पूजा के नौवें दिन मां सिद्धिदात्रि की पूजा करते हैं। इस दिन का पीकॉक ग्रीन कलर पहनना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसा माना जाता है कि हरा रंग भक्तों की मनोकामना पूरी करता है। आप भी नौवें दिन पीकॉक ग्रीन कलर का यूज कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
