Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विंटर वेडिंग में स्टाइलिश लुक के साथ ठंडी हवा से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
वेडिंग सीजन के साथ सर्दियों का मौसम भी शुरु हो चुका है। सर्दियों के मौसम में दो से तीन शादी अटेंड करना पड़ जाता है। ठंड के मौसम में फैशनेबल और ठंड से बचना हर कोई चाहता है, लेकिन स्टाइल के साथ ठंड से बचना इतना आसान नहीं होता खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत मुश्किल होता है।

अगर आप भी विंटर वेडिंग को लेकर परेशान है कि आउटफिट के साथ कैसे विंटर कपड़े पहनें जिससे आपका लुक स्टाइलिश नजर आएं साथ ही आप ठंड से बचे रहें। चलिए जानते हैं विंटर सीजन में कैसे कपड़े पहने जिससे आप ठंड से बचे रहे हैं।

वेलवेट कपड़े का आउटफिट
ठंड से बचने और स्टाइलिश लुक के लिए आप विंटर सीजन में वेलवेट कपड़े के आउटफिट कैरी कर सकते हैं। सर्दियों में आप वेलवेट का खूबसूरत कुर्ता पलाजो, वेलवेट का लहंगा, वेलवेट का गाउन और वेलवेट का शॉल कैरी कर सकती हैं। वेलवेट आउटफिट ना केवल आपको ठंड से बचाएंगी बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी देगी।

जैकेट डिजाइन आउटफिट
विंटर वेडिंग सीजन में स्टाइलिश लुक और ठंड से बचने के लिए आप जैकेट डिजाइन लहंगा, साड़ी और कुर्ता कैरी कर सकती हैं। जैकेट डिजाइन आउटफिट में आप स्टाइलिश नजर आएंगे और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। जैकेट आउटफिट को कैरी करना भी बहुत आसान होता है।

फुल स्लीव ब्लाउज
वेडिंग पार्टी में महिलाएं अक्सर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी का ऐसा आउटफिट है जो हमेशा से फैशन और ट्रेंड में बना रहता है। ठंड हो या गर्मी का मौसम महिलाएं स्टाइलिश लुक के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ठंड के मौसम में ठंड से बचने के लिए आप साड़ी के साथ फुल स्लीव ब्लाउज पहन सकते हैं। फुल स्लीव ब्लाउज पहनने ना केवल ठंड से बचाव होगा बल्कि आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी।

आउटफिट के साथ कैरी करें मैचिंग फर आउटफिट
ठंड से बचने के लिए आप ठंड में फर कैरी कर सकते हैं। फर को अधिकतर वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी किया जाता है लेकिन आप फर आउटफिट को इंडियन आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकते हैं। आप अपने आउटफिट के साथ मैचिंग का फर जैकेट, फर स्टॉल कैरी कर सकते हैं। यह ना केवल आपको ठंड से बचाया बल्कि आपके लुक को स्टाइलिश लुक देगा।



Click it and Unblock the Notifications
